मुंगेर
बिहार के मुंगेर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने ऑटो से कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स को रौंद दिया। इससे 3 स्टूडेंट्स सहित 4 की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।
यह हादसा खड़गपुर- गंगटा हाईवे पर हुआ। टेम्पो में ड्राइवर सहित 10 छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए खड़कपुर जा रहे थे। इसी दौरान खड़गपुर- गंगटा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मरने वाले में ड्राइवर और 3 स्टूडेंट्स शामिल हैं। हादसे में दो स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर और एक स्टूडेंट की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।
घायल छात्रों काे खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
मृतकों की शिनाख्त
मृतकों की पहचान गंगटा थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले पप्पू शर्मा के पुत्र रितिक कुमार शर्मा (16), संतोष पासवान की पुत्री सोनाली कुमारी (15), मोहन यादव के पुत्र केशव कुमार (16) और राय टोला बनबसा के रहने वाले विपिन राय के पुत्र मनीष कुमार (24) के रूप में हुई। मनीष ऑटो चालक था। वहीं, घायलों में रोहित कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रियांशु कुमार, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, अन्नू कुमारी शामिल हैं।
DSP राकेश कुमार ने बताया, ‘हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार को 20-20 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी गई है। फरार ट्रक चालक और खलासी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
