भोजपुर
बिहार में भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट पर बालू माफियाओं ने अवैध बालू खनन एवं वर्चस्व को लेकर एक बैंक कर्मी समेत दो लोगों को गोलियों से भून दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
बालू माफियाओं ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी हिमांशु एवं कोइलवर थाना समेत आधा दर्जन थाना की पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतकों में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव निवासी खेदु के 34 साल के पुत्र दुर्गेश है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी स्थित मणिपुरम बैंक में क्लर्क था। दूसरा मृतक मूल रूप से पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर निवासी जगपति नारायण शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार था। वह वादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा हाउसिंग मोहल्ले में रहता था। वह पेशे से मुंशी था।
बताया गया कि कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट का टेंडर हुआ था। उसी बालू घाट का शुभारंभ करने को लेकर सभी लोग कमालुचक बालू घाट पर पूजा करवा रहे थे। ऐसे में अचानक दूसरे पक्ष के 25 लोग वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। इसी दौरान दोनों को गोली लगा गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी कोईलवर थाना पुलिस को दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
