मथुरा
राजस्थान में एक सीमेंट कंपनी की साइड से 5280 टन सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी शनिवार सुबह उत्तरप्रदेश के मथुरा में आगरा-दिल्ली रूट पर पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे की राहत और बचाव टीम ट्रैक को दुरुस्त करने में लग गई है।
इस हादसे में 15 डिब्बे डिरेल होने से रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। 3 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। वहीं, 16 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। हादसा भूतेश्वर और वृंदावन रोड स्टेशन के बीच तड़के 4 बजे हुआ। हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई की ट्रेनें बाधित हैं। रेलवे टीम युद्धस्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही हैं। पर कोहरे की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। बड़ी-बड़ी क्रेन से ट्रैक से बोगियां हटाई जा रही हैं।
मुंबई से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों का रुट बदल दिया गया है। राजधानी शताब्दी साप्ताहिक ट्रेन युवा स्पेशल सहित आदि अहम ट्रेनों को अलग रूट पर डायवर्ट किया गया है।रेलवे की रेस्क्यू टीम ट्रैक क्लीयर करने में जुटी है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार वंडर सीमेंट साइडिंग राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी के 15 डिब्बे मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर पर पलट जाने से तीनों लाइन (अप, डाउन एवं तीसरी लाइन) बाधित हो गई है।
मालगाड़ी के इंजन के तीसरे वैगन से 17वें वैगन तक कुल 15 डिब्बे रेल ट्रैक से डिरेल हो हुए। कई डिब्बे पलट गए। इसके कारण पूरा रेल ट्रैक बाधित हो गया। रेलवे की राहत और बचाव टीम ट्रैक को दुरुस्त करने में लग गई है। हादसे से तीनों लाइन- अप, डाउन और तीसरी लाइन बाधित हुई है।
ये ट्रेनें हुईं निरस्त
निजामुद्दीन-दुर्ग (22868 )
आगरा कैंट-पलवल ( 04495)
गाजियाबाद–मथुरा ( 04420)
इनके बदले गए रास्ते
- इंदौर-अमृतसर 19325 अब बदले रूट बरास्ता-आगरा कैंट-एत्मादपुर-मितावली-खुर्जा-हापुड़-मेरठ सिटी से चलेगी।
- जबलपुर-निज़ामुद्दीन 12121 बदले रूट बरास्ता-आगरा कैंट-एत्मादपुर-मितावली -गाजियाबाद-निजामुद्दीन से चलेगी।
- भोपाल–नई दिल्ली 12155 बदले रूट बरास्ता-आगरा कैंट-एत्मादपुर-मितावली -गाजियाबाद-निजामुद्दीन से चलेगी।
- नांदेड-अमृतसर 12751 बदले रूट बरास्ता-मथुरा-अलवर-रेवाड़ी से चलेगी।
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस–निजामुद्दीन 22221 बदले रूट बरास्ता-आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली -गाजियाबाद-निजामुद्दीन से चलेगी।
- योगनगरी ऋषिकेश–पुरी 18478 बदले रूट बरास्ता-मेरठ सिटी-हापुड़-खुर्जा-टूंडला-कानपुर-प्रयागराज -मानिकपुर-कटनी से चलेगी।
- जम्मू तवी–पुणे 11078 बदले रूट बरास्ता-गाजियाबाद -अलीगढ- मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट से चलेगी।
- बंगलुरू–नई दिल्ली 12627 बदले रूट बरास्ता- आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली -गाजियाबाद से चलेगी।
- चेन्नई–निजामुद्दीन 12433 बदले रूट बरास्ता- आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली -गाजियाबाद से चलेगी।
- चेन्नई–निजामुद्दीन 12269 बदले रूट बरास्ता- आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली -गाजियाबाद से चलेगी।
- नांदेड–अमृतसर 12715 बदले रूट बरास्ता- मथुरा-अलवर-रेवाड़ी से से चलेगी।
- जबलपुर-निजामुद्दीन 12192 बदले रूट बरास्ता- आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली -गाजियाबाद से चलेगी।
- पुरी-योगनगरी ऋषिकेश 18477 बदले रूट बरास्ता- आगरा कैंट -मितावली -एत्मादपुर -खुर्जा-हापुड़-मेरठ सिटी से चलेगी।
- यशवंतपुर-निजामुद्दीन 2629 बदले रूट बरास्ता- आगरा कैंट-एत्मादपुर -मितावली -खुर्जा-हापुड़-मेरठ सिटी से चलेगी।
- फिरोज़पुर-छिंदवाड़ा 14624 बदले रूट बरास्ता- गाज़ियाबाद-अलीगढ़-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट से चलेगी।
- देहरादून-इंदौर 14318 बदले रूट बरास्ता- मेरठ सिटी-हापुड़-खुर्जा-टूंडला- इटावा-भिंड-ग्वालियर से चलेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
