पटना
बिहार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने राजधानी पटना में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापा मारा है। छपे में यह इंजीनियर बेहिसाब दौलत का मालिक निकला। उसके घर से अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक कैश और 70 लाख के आभूषण बरामद हो चुके हैं। दर्जनों बैंक पासबुकको भी जब्त कर लिया गया है। बीमा से संबंधित कागजात के अलावा 6 से 8 जगहों पर जमीन में निवेश के कागजात मिले हैं। अभी कार्रवाई जारी है।
जब इस पटना के पुनाईचक इलाके में इंजीनियर रविंद्र कुमार के घर रेड हुई तो अफसर भी संपत्ति देखकर हैरान रह गए। निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 12 से अधिक अधिकारी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में पदस्थापित एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के आवास की तलाशी में जुटे हैं। निगरानी टीम की छापेमारी अभी भी चल रही है और संपत्ति का आकलन और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। दरअसल, निगरानी विभाग की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ एक करोड़ 47 लाख के करीब आय से अधिक संपत्ति मिलने पर डीए केस दर्ज किया था।
गुरुवार को इसके खिलाफ न्यायालय से निगरानी विभाग की टीम ने वारंट भी ले लिया था। इतनी अधिक मात्रा में मिली संपत्ति के आकलन करने में वक्त लग सकता है। पथ निर्माण विभाग का यह इंजीनियर रविंद्र कुमार हाल-फिलहाल तक हाजीपुर में तैनात था और पिछले 22 जून को इनका स्थानांतरण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पटना में किया गया था।
पूर्व मंत्री का रिश्तेदार है इंजीनियर
जानकारी के अनुसार, इस इंजीनियर की विभाग में काफी तूती बोलती थी। रविंद्र कुमार बीजेपी के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। इंजीनियर ने छापेमारी टीम की भनक लगते ही कुछ संपत्ति के कागजात व पैसे को इधर-उधर करने की कोशिश की है। इसकी भी निगरानी जांच कर रही है।नोटों की गिनती के लिए बैंक से मशीन मंगाई गई है।
पटना के शिवपुरी इलाके में रजिया मंजिल के नाम से इंजीनियर का आलीशान घर है। छापेमारी शुरू हुए 7 घंटे से अधिक का वक्त गुजर चुका है। कार्रवाई अभी भी जारी है। पूरे घर को खंगाला जा रहा है। हर एक कमरे और सामान की तलाशी ली जा रही है। घर के सदस्यों से एक-एक कर पूछताछ भी हो रही है। विजिलेंस की यह कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
