नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का बिगुल बज गया है। गुरुवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में आईपीएल 26 मार्च से शुरू करने का फैसला किया गया होगा। इस बार आईपीएल का आयोजन मुंबई और पुणे में किया जाएगा। आईपीएल के चार मैदानों पर ही सभी लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें मुंबई में कुल 55 मैच होंगे, जबकि 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे।
IPL 2022 Match Date & Time
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20, डीवाई पाटिल मैदान में 20, सीसीआई में 15 मैच होंगे, जबकि पुणे में भी 15 मैच खेले जाएंगे।आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में ये फैसला हुआ, माना जा रहा है कि अभी एक और बैठक होनी है।
ये टीमें होंगी आईपीएल 2022 में शामिल
इस बार आईपीएल में कुल दस टीमें होंगी, अहमदाबाद और लखनऊ की फ्रेंचाइज़ी पहली बार आईपीएल का हिस्सा होंगी। लेकिन दोनों ही टीमों को अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
- दिल्ली कैपिटल्स
- चेन्नई सुपर किंग्स
- मुंबई इंडियंस
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- कोलकाता नाइट राइडर्स
- पंजाब किंग्स
- गुजरात टाइटन्स
- लखनऊ सुपर जायंट्स
- सनराइजर्स हैदराबाद
- राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2022 से पहले फरवरी महीने में ही मेगा ऑक्शन हुआ था। इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन में 200 से अधिक खिलाड़ियों की बोली लगी। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा, जो इस साल के सबसे महंगे प्लेयर बने।
RBSE: मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी
JEE Advanced 2022: तीन जुलाई को होगी जेईई-एडवांस्ड
Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर हमला
7th Pay Commission: ऊंची डिग्री वाले कर्मचारियों के इंसेंटिव में हुआ 5 गुना इजाफा
सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन होगी बहाल, जानिए और क्या मिला
PNB में पांच करोड़ का साइबर फ्रॉड, CBI को जांच सौंपने की तैयारी