भरतपुर में प्रथम जगदीश प्रसाद मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2021 पांच सितंबर को

भरतपुर 

जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में जे. पी. यादव टाइगर मार्शल आर्ट अकेडमी की ओर से  प्रथम जगदीश प्रसाद मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2021 5 सितंबर को होगी।

प्रतियोगिता के लिए पोस्टर का विमोचन मुख्य अतिथि क्लब के अध्यक्ष पार्षद दीपक मुदगल ने  किया। इस अवसर पर मुदगल ने कहा कि स्वास्थ्य और आत्मरक्षा लिए खेल बहुत जरूरी है और इस खेल से बच्चे अपनी आत्मरक्षा भी कर सकते हैं जो महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक है। सरकार भी खेलों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

पोस्टर विमोचन में नगर निगम के पार्षद हरभान सिंह, दाऊदयाल शर्मा, श्यामसुंदर गौड़,प्रेमपाल सिंह,शैलेश पाराशर उपस्थित रहे। सिद्धार्थ यादव ने उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया। जे. पी. यादव टाइगर मार्शल आर्ट अकैडमी के कोच भानू प्रताप यादव ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


 

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?