उज्जैन
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार को लगने जा रहा है। साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था और अब दूसरा और वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण की तरह ही सूर्य ग्रहण भी एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में अति महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य ग्रहण की स्थिति एक बार फिर बनने जा रही है।
यह पूर्ण सूर्यग्रहण चार दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:59 बजे शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:03 बजे ग्रहण चरम पर पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:07 बजे ग्रहण की छाया धरती से मुक्त हो जाएगी। सूर्य ग्रहण जब लगता है तो इसका असर देश-दुनिया के साथ सभी राशियों पर भी पड़ता है. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि समेत सभी राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव पड़ता है।
भारत में नहीं देगा दिखाई
इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमरीका में दिखाई देगा। भारत दिखाई नहीं देने से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैसे तो सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। यह ग्रहण उपछाया होगा। पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
अगले साल चार ग्रहण
साल 2022 में चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य व दो चंद्रग्रहण होंगे। पहला आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा, जो 30 अप्रेल को होगा। इसके बाद 15 मई को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसके बाद 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा, जो आंशिक होगा। इसके बाद सात नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
