UPPRPB यूपी पुलिस भर्ती – 2021
पुरुषों और महिलाओं के लिए सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस और पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी और फायर अधिकारी द्वितीय अधिकारी परीक्षा 2020-21 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रेल थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 मई कर दिया गया है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) लखनऊ ने ये भर्ती निकाली थी।
बोर्ड ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से छात्रों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, जो आवेदन करने के लिए आवश्यक है। इसलिए UPPRPB ने परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि को एक महीने के लिए 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय किया है।
यह भर्ती एसआई के 9534 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। नागरिक पुलिस में 9027, प्लाटून कमांडर पीएसी में 484 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद भरे जाने हैं। कुल 9534 पदों में 3613 पद अनारक्षित हैं। 902 पद ईडब्ल्यूएस, 2437 पद ओबीसी, 1895 एससी, 180 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
