जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। SMS अस्पताल के कार्डिक केयर यूनिट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रिकवरी में रखा गया था। उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज हुआ था।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गहलोत अपने आवास पर गए हैं। अस्पताल के अनुसार, उनकी धमनियों में से एक में एक स्टेंट लगाया गया था, जिसमें 90% ब्लॉकेज था। एंजियोप्लास्टी के बाद गहलोत की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है।
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद निवास के लिए निकलने से पूर्व पौत्री काश्विनी ने तिलक लगाया। मैं सकुशल अपने राजकीय आवास पर पहुंच गया हूं। एसएमएस हॉस्पिटल (SMS Hospital) के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा।
ख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 27 अगस्त को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर सीएम अशोक गहलोत ने अस्पताल के वार्ड में चहलकदमी भी की। इस दौरान उनसे मिलने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया भी पहुंचे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
