मास्को
रूस के कजान शहर में हमलावरों ने 11 मई मंगलवार को एक स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक टीचर भी बताया जा रहा है। हमला होने पर दो बच्चे तीसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए। ऊंचाई से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। एक दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने दोनों हमलावरों को घेर लिया और उसे मार गिराया। स्कूल के अंदर एक धमाका भी हुआ है। स्कूल की चौथी मंजिल पर एक हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था।
हमले की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए एक शूटर की उम्र 19 साल है। उसके पास रजिस्टर्ड बंदूक थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने 17 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। उसके हमले में शामिल होने का शक है। स्कूल की इमारत को नुकसान के वीडियो सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी साफ नहीं है।
ये भी पढ़ें
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
- 5 साल का विजन, रिसर्च पर जोर और 108 पौधों का संकल्प, CTAE पहुंचे कुलगुरु प्रो. धाकड़ ने संकाय से किया सीधा संवाद
- भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, ‘विक्रम-1’ की कामयाबी ने दुनिया को चौंकाया | पहली बार निजी रॉकेट ने हासिल की ऑर्बिट, तीसरे देशों के क्लब में भारत की एंट्री
- भरतपुर जिला बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता का आगाज, समर-समीर से लेकर पायल और हेमा ने दिखाया दम
घटना के एक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल नंबर 175 में जमकर गोलीबारी हो रही है। कुछ रूसी न्यूज एजेंसियों ने दावा किया है कि दो किशोर बंदूकधारी इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं कुछ खबरों में दावा किया गया है कि अकेले हमलावर ने गोली चलाई थी।इस घटना के वीडियो फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि स्कूल के बाहर आपात सेवाओं के वाहन तैनात किए गए हैं। यही नहीं कई लोग इमारत की ओर भागते देखे गए हैं।
