पलवल
हरियाणा के पलवल में बुधवार सुबह हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे कॉलोनी में एक महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी और उसके कानों के कुंडल और अन्य सामान लूट ले गए। लूट की वारदात से पहले बदमाशों ने मृतक महिला का दोहते व दो दोहती बांध दिया और मुंह पर टेप लगा दी।
सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतका की बेटी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट व हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम 60 वर्षीय मीरा देवी है और वह अपनी बेटी रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 36 वर्षीय प्रिया श्रीवास्तव और उसके तीन बच्चों छह वर्षीय पूजा, चार वर्षीय मिष्टी व दो वर्षीय वंश के साथ रहती थी। प्रिया श्रीवास्तव के ड्यूटी पर जाने के बाद मृतका मीरा देवी ही बच्चों की देखभाल करती थी।
पुलिस ने बताया कि सात वर्षीय पूजा ने जानकारी दी है कि करीब आठ बजे तीन नकाबपोश आए और लूट करने लगे। बाहर आवाज नहीं जाए इसके लिए लुटेरों ने घर में रखे टेलीविजन की आवाज तेज कर दी। नानी मीरा देवी ने विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और और उनके हाथ-पैर बांध कर मुंह पर टेप लगा दी। लुटेरे मीरादेवी के कानों में पहने हुए कुंडलों को लूट कर ले गए, इसके अलावा घर में रखे कीमती सामान को ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पूजा ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और बाहर निकल कर लोगों को शोर मचाकर घटना की सूचना दी।
आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाश घर की पिछली दीवार को फांद कर घर में दाखिल हुए थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ हत्या व लूट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में कच्ची बस्ती के मकानों पर लाल निशान, 3 दिन में हटाने के नोटिस से भड़का आक्रोश; अब चांदपोल गेट पर जुटेंगे लोग
- ड्यूटी पर जाने से पहले ही हो गए थे घायल? अब रेलवे का यह नया नियम बदल देगा सब कुछ
- अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
- जिस स्कूल के लिए परिवार ने दान की जमीन, वहां पहुंचीं पार्षद योगेश्वरी मुदगल; अब समाधि स्थलों को लेकर लिया ये फैसला
- भरतपुर में विकास की ऐसी रफ्तार कि जनता बेहाल! सड़कें खुदीं, पानी दूषित, मच्छरों का हमला… आखिर राहत कब मिलेगी?
- हल्दीराम से तिरुपति ग्रुप तक… उदयपुर में जुटे दिग्गज, खाद्य और डेयरी उद्योग के भविष्य पर मंथन; 500 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
- मोबाइल की लत से लेकर तंबाकू तक… उच्चैन में छात्राओं को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र ने खोला 415 करोड़ का खजाना; जानिए किस कॉलेज को कितनी सीटें मिलीं
- राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 माह के मासूम ने भी तोड़ा दम; 7 माह की बच्ची जिंदगी की जंग में
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
