कुरुक्षेत्र
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद के निकट एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को हुई। शाहाबाद-नलवी रोड पर गांव नलवी के समीप। कार पेड़ से टकराने के बाद खदानों में जा गिरी जिससे हादसे को जानकारी शुक्रवार सुबह लगी। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान गांव बसंतपुर वासी अंकित पुत्र गुलाब सिंह, बृजपाल पुत्र धर्मपाल, गांव जैनपुर वासी गुरमीत पुत्र नसीब सिंह, गांव गौरीपुर गोल्डी पुत्र धर्मपाल और गांव नलवी वासी विशाल पुत्र मदन के रूप में हुई है। मारे गए लोग नजदीकी इलाकों के ही रहने वाले थे।
हादसा का रात को हुआ। सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण सुबह ही जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांचों शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
कार के नहीं खुल पाए दरवाजे
पुलिस के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे गांव बसंतपुर निवासी चचेरे भाई बृजपाल व अंकित अपने दोस्त गांव जैनपुर निवासी गुरमीत, गांव गौरीपुर निवासी गोल्डी व गांव नलवी निवासी विशाल के साथ कार में सवार होकर शाहाबाद की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव नलवी स्थित अमन फ्यूल स्टेशन के समीप पहुंचे तो कार सड़क सफेदे के पेड़ से जा टकराई और सड़क किनारे खदानों में जा गिरी। बताया गया कि कार के दरवाजे न खुलने के कारण पांचों युवकों की मौत हुई। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार माना जा रहा है। रात के समय इस सड़क पर यातायात कम होने के चलते शुक्रवार सुबह हादसे के बारे में लोगों को पता चला। वे किसी को मदद के लिए भी नहीं पुकार सके।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
