ध्रुव गुप्ता, खेल संवाददाता
टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए फिर से सेमीफाइनल की उम्मीद जगा दी है। अफगानिस्तान को हराने के बाद अब भारत ने शुक्रवार को खेले गए मैच में स्कॉटलैंड पर भी बड़ी जीत दर्ज की। दो धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया का नेट-रनरेट भी बेहतर हो गया है, ऐसे में अब सेमीफाइनल की उम्मीद फिर से जगने लगी है। हालांकि भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं।
टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए SCO की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17.4 ओवरों के खेल में 85 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत को न्यूजीलैंड के नेट-रनरेट से आगे निकलने के लिए इस टारगेट को 53 बॉल में, अफगानिस्तान के नेट-रनरेट से आगे निकलने के लिए 43 बॉल में टारगेट को पार करना था। टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और सिर्फ 7 ओवर के अंदर ही टारगेट को पार कर लिया।
रोहित-राहुल ने दिलाई जोरदार शुरुआत
टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 30 गेंदों पर 70 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि राहुल के बल्ले से मात्र 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी देखने को मिली। रोहित का विकेट ब्रैडली व्हील और राहुल का मार्क वॉट के खाते में आया।रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी 3-3 विकेट लेने में सफल रहे। 86 रनों के टारगेट को भारत ने 6.3 ओवर में 2 विकेट नुकसान के हासिल कर लिया।
Kl Rahul ने टूर्नामेंट में सबसे तेज 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया । साथ में रोहित ने भी अच्छी स्ट्राइक रेट से 30 रन का योगदान दिया । रविंद्र जडेजा मैन ऑफ द मैच चुने गए।
ग्रुप-2 में तीसरे नंबर पर आई टीम इंडिया
भारत 4 अंक और 1.62 नेट रनरेट के साथ अफगानिस्तान (1.28) को पीछे छोड़कर पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है और वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई भी हो चुकी है। खास बात ये है कि भारत का नेट-रनरेट अब अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से भी बेहतर हो गया है। यानी अगर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नेट-रनरेट पर बात आती है, तब टीम इंडिया को काफी फायदा हो सकता है।
भारत के 4 प्वाइंट
अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड पर जबरदस्त जीत के साथ भारत के 4 प्वाइंट हो गए हैं, जबकि उसका नेट-रनरेट +1.619 हो गया है। भारत का नेट-रनरेट अब ग्रुप-2 में सबसे बेस्ट हो गया है। हालांकि, वह अभी तीसरे नंबर पर ही है। लेकिन प्वाइंट के मामले में न्यूजीलैंड से 2 प्वाइंट पीछे है।
नामीबिया को भी बड़े अंतर से हराना होगा
अब अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे नामीबिया को भी बड़े अंतर से हराना होगा। लेकिन इसके साथ ही न्यूजीलैंड को भी अपना मुकाबला हारना होगा। अगर अफगानिस्तान किसी भी तरह न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो टीम इंडिया को नेट-रनरेट के जरिए एक बड़ी मदद मिल सकती है। इंडिया का 8 नवंबर को नामीबिया से मुकाबला होगा।
भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना ऐसे होगा संभव
- टीम इंडिया नामीबिया को बड़े अंतर से हराए
- अफगानिस्तान अगले मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे
- ऐसा होने पर तीन टीमों के 6 प्वाइंट होंगे
- तब नेट-रनरेट का काम शुरू होगा, ऐसे में इंडिया को फायदा होगा
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
- हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, मनाली से शिमला तक बदली जिम्मेदारी; 7 अधिकारियों की नई तैनाती
- भरतपुर के क्रिकेटरों के लिए मौका, अंडर-14 जिला टीम का ट्रायल 25 अक्टूबर को, उम्र से लेकर दस्तावेजों तक ये शर्तें जरूरी
- बिजली बिल में सेस, सड़कों पर अंधेरा, भरतपुर में आखिर किसकी जवाबदेही?
- 1 नवंबर को स्थापना दिवस, 22 दिसंबर को दीक्षांत समारोह; MPUAT में तैयारियों को लेकर मंथन
- पंच, ब्लॉक और किक की ट्रेनिंग… भरतपुर की छात्राओं ने सीखे मुश्किल वक्त में खुद को बचाने के तरीके
- छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के साथ जागरूकता पर जोर
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
