मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) के थाना नौहझील के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब एक बेकाबू बस डिवाइडर कूदकर दूसरी साइड पर कार से जा टकराई। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई।
नींद की झपकी से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। खाली बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। उस तरफ आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार से बस टकरा गई।
इनकी हुई मौत
गौरव यादव पुत्र सतीश यादव निवासी अक्षय एन्केलव गोविंदपुरम गाजियाबाद, गुड्डू उर्फ शिव सागर यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव, प्रेमलता पत्नी वेदप्रकाश यादव, आर्यन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी राधाकृष्ण एन्केलव, थाना मसूरी गाजियाबाद, बलविंदर पुत्र हरजीत निवासी पठानकोट, पंजाब। हादसे में कार सवार निक्की उर्फ मोहनीश यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव घायल हुआ है। उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
