Fixed Deposit-FD
बैंक ग्रहकों से जुड़ी एक बहुत जरूरी खबर आ रही है। यदि आपने बैंक में FD करा रखी है तो यह अहम जानकारी आपको जानना जरूरी है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के अनुसार अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियम में अब बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके तहत अब FD की मैच्योरिटी की डेट पूरी होने के बाद भी अगर आपने इस राशि पर क्लेम नहीं किया तो आपको इस पर कम ब्याज मिलेगा। ये ब्याज सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बराबर होगा।
RBI ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि अगर फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर होती है और राशि का भुगतान नहीं हो पाता है या इस पर दावा नहीं किया जाता है तो उस पर ब्याज दर सेविंग्स अकाउंट हिसाब से या मैच्योर्ड एफडी पर निर्धारित ब्याज दर, जो भी कम हो, देय होगी। यानी बिना क्लेम वाली राशि पर अब ब्याज कम मिलेगी।
ये नया नियम सभी वाणिज्यिक बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंक, सहकारी बैंक, स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों में जमा पर लागू होंगे।आरबीआई ने नोटिफिकेशन में कहा है कि FD की मैच्योरिटी के बाद दावे वाली राशि पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा की गई है. समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है।
इसको ऐसे समझें
अगर आपकी FD 31 जुलाई को मैच्योर हो रही है लेकिन आप अपना पैसा इसके मैच्योर होने पर भी विड्रॉल नहीं करते हैं तो इस पर आपको FD का ब्याज नहीं मिलेगा। इस पर आपको उस बैंक द्वारा सेविंग्स अकाउंट पर दिया जाने वाला ब्याज मिलेगा। हालांकि अगर सेविंग्स अकाउंट पर FD से ज्यादा ब्याज मिल रहा है तो आपको FD का ब्याज मिलता रहेगा। अब आपको FD को बढ़ाने के लिए बैंक जाकर फॉर्म भरना होगा।
पहले यह था नियम
पहले जब आपकी FD मैच्योर हो जाती थी और अगर आप इसका पैसा नहीं निकालते हैं या इस पर दावा नहीं करते हैं तो बैंक आपकी FD को उसी अवधि के लिए आगे बढ़ा देता था जिसके लिए आपने पहले FD की थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लेकिन अब मैच्योरिटी पर पैसा नहीं निकालने पर उस पर FD का ब्याज नहीं मिलेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
