करनाल
हरियाणा पुलिस ने करनाल में अमेरिका से ऑपरेट किए जा रहे फिरौती रैकेट का खुलासा किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड असंध का निवासी दलेर सिंह है, जो कि अमेरिका में रहकर इस गिरोह को चला रहा था। इस गिरोह के सदस्य डॉक्टरों को फोन पर धमकाते थे और लाखों की फिरौती वसूलते थे। मामले की जांच में जुटी करनाल पुलिस की सीआईए टीम ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 42 लाख की नकदी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं।
यह है पूरा मामला
करनाल जिले के असंध इलाके में निजी अस्पताल चला रहे डा. राजेश और डा. संदीप को बीते जून माह में गिरोह के लोगों ने फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती मांगी थी। सीआईए की टीम ने 5 जुलाई को दिल्ली से दो आरोपियों को 15 लाख की फिरौती लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिए। रिमांड के दौरान तीसरे आरोपी के बारे में खुलासा हुआ।
पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी धर दबोचा। इसके बाद इनसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी में आया कि असंध निवासी दलेर सिंह अमेरिका से इस गिरोह को चला रहा है और उसी ने ही डॉक्टरों को फोन कॉल के जरिये धमकाया था और फिरौती की रकम तय की थी।
पैसा इतना इकट्ठा हो जाता था कि रखनी पड़ी नोट गिनने के मशीन
पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों से फिरौती के रूप में लिए15 लाख के साथ 27 लाख की नकदी बरामद की। इन बदमाशों के पास इतना ज्यादा पैसा इकट्ठा हो जाता था कि इन्होंने अपनी नोट गिनने वाली मशीन तक रखी हुई थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया। आरोपी तीनों ही दलेर के लिए काम कर रहे थे और वसूली की गई रकम हवाला के जरिए पहुंचाते थे।
आरोपियों की पहचान गुजरात के बासपा (पट्टन) निवासी जयदेव कुमार, गांव कन्थर्नी (मेहसाना) निवासी महेंद्र और उत्तर प्रदेश के बिलासपुर (रामपुर) निवासी नवनीत सक्सेना के रूप में हुई है। सीआईए-2 के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दिलेर सिंह ने 23 जून को असंध के डॉक्टर राजेश से 20 लाख रुपए मांगे थे, वहीं तीन दिन बाद 26 जून को एक और डॉक्टर संदीप से भी 20 लाख रुपए की मांग की गई।
अमेरिका में बैठे दलेर का आतंक यहां तक
पुलिस ने बताया कि दलेर जो अमेरिका में अवैध रुप से रह रहा है, वह इस रैकेट का मास्टर माइंड है। दलेर कई आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुका है। पिछले 2 साल से वह अमेरिका में बैठकर फोन करके ही लोगों को जान से मारने की धमकी देकर अपने साथियों के जरिए फिरौती ले रहा था। पुलिस ने कहा कि दलेर के रैकेट में शामिल अन्य लोग जो उन्हें सिम कार्ड उपलब्ध करवाते थे और लोगों की रेकी करते थे उनकी धर पकड़ भी की जाएगी। अमेरिका से दलेर की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
