औरंगाबाद (बिहार)
बिहार के औरंगाबाद से इस वक्त की सबड़े बड़ी खबर आ रही है। बारूण थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार 42 लाख रुपए लूट लिए। इस वारदात को 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर अंजाम दिया। वे अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार ही गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
घायल कैशियर को सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने मामला बिगड़ता देख जमुहार नारायणा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
पुलिस के अनुसार घायल झारखंड के जपला गांव सोनवर्षा निवासी रामनिवास सिंह ने बताया कि वह रेडियंट सिक्योरिटी कंपनी के तहत रिलायंस पेट्रोल पंप में काम करते हैं। सिरिस स्थित रिलांइस पेट्रोल पंप में मेरी ड्यूटी लगी थी। वह पेट्रोल पंप के पैसों को बैंक में जमा करने जा रहा था। 12 बजे के आसपास अपने एक सहयोगी अरुण कुमार के साथ डेहरी पंजाब नेशनल बैंक में करीब 42 लाख रुपए लेकर निकला था। तभी 2 मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों ने पिस्टल निकाल मेरे बाएं हाथ में बंदूक सटा पैसे देने की बात कही। इसी दौरान छीनाझपटी में उसने गोली चला दी और बैग से 42 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
32 लाख रुपए बरामद
घटना के बाद अपराधी पैसे लेकर जम्होर थाना के मोरडिहरी गांव होते हुए भाग रहे थे। इसी दौरान जम्होर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रहे थे। वाहन जांच देख अपराधी पक्की सड़क छोड़ कच्ची सड़क से भागने लगे। तभी पुलिस को शक हुआ। फिर पुलिस ने अपराधियों का पीछा करने लगे। तभी अपराधी रुपये से भरा बैग फेंक कर भाग गए। पुलिस ने करीब 32 लाख रुपये बरामद किया है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि अपराधी भागते समय बैग से करीब नौ लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। इतना ही नहीं भागते समय अपराधी पहचान छुपाने को जो कपड़ा पहने था उसे भी फाड़ कर फेंक दिया और बनियान पर ही भाग निकलें।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
