जयपुर
राजस्थान में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। इससे सर्दी और बढ़ गई है। कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में प्रदेश के 28 जिलों में दो दिन ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है और किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है।
राजस्थान में इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान में मंगलवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसका असर बुधवार से दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी को 10 जिलों में ओलावृष्टि होगी और सात जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
7 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा, जिसके चलते 12 जिलों में ओलावृष्टि और 18 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। ऐसे में इस सप्ताह सर्दी और कहर ढहा सकती है। दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा असर 5 व 7 जनवरी को दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग ने 8 जनवरी को प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना जताई है।
धान, खाद्यान्न को भीगने से बचाने की सलाह
मौसम विभाग ने अजमेर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों की मंडियो में धान को भीगने से बचाने की सलाह दी है। इसके अलावा रवि की फसलों में सिंचाई और किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव कुछ समय के लिए रोकने को कहा है।
5 जनवरी को यहां होगी ओलावृष्टि
5 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा। इसके चलते अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, नागौर जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी।
7 जनवरी को यहां ओलावृष्टि
7 जनवरी को अलवर, अजमेर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, नागौर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- फतेहसागर की पाल पर साइकिलों की रफ्तार, गूंजा ‘फिट इंडिया’ संदेश | विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया हरित और स्वस्थ जीवन का आह्वान
- 135 विद्यार्थियों का सम्मान, ‘हरितिमा-2026’ में गूंजा प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव | कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर में दिखा शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का संगम
- पोस्टर से कविता तक गूंजा पर्यावरण का संदेश | ‘नीड़ से नभ तक’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- 560 लोगों ने उठाया हरित भविष्य का संकल्प | विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत ने बोकारो में छेड़ी जागरूकता की मुहिम
- जयपुर में सनसनी: साइकिल लेकर निकली वंशिका, सुबह मिली लाश | CCTV में कैद आखिरी सफर, अब हर फ्रेम से तलाशा जा रहा सच, परिजन धरने पर बैठे
- बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
