जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरों की तीसरी लहार ने दस्तक दे दी है। जयपुर में रोजाना दोगुना रफ्तार से कोरोना संक्रमण फ़ैल रहा है। सोमवार को यहां 414 नए केस सामने आए। एक दिन पहले जयपुर में 224 नए मरीज मिले थे। मानसरोवर का इलाका हॉट स्पॉट बना चुका है। वहीं आज एक दिन में प्रदेश में 550 नए कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं।
चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अनुसार जयपुर हॉट स्पॉट बने मानसरोवर में आज एकसाथ 44 कोरोना केस मिले। वैशाली नगर में 20, मालवीय नगर में 35 केस सामने आए हैं। जयपुर के परकोटे में मरीजों की संख्या कम है, जबकि बाहरी इलाकों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इसके साथ ही जयपुर में एक्टिव केस की संख्या तरह सौ से ऊपर हो गई है। इसे देखते हुए रविवार को ही जयपुर में 9 जनवरी तक 8वीं क्लास के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए थे। आज के हालत को देखते हुए यह तारीख और आगे के लिए भी बढ़ा सकती है।
जयपुर के इन इलाकों में मिले केस
मानसरोवर में 44, मालवीय नगर में 35, दुर्गापुरा में 25, सोडाला में 25, वैशाली नगर में 20, सी—स्कीम में 18, लालकोठी में 18, जवाहर नगर में 16, आमेर रोड में 14, प्रतापनगर में 13, बनीपार्क में 13, विद्याधर नगर में 12, सिविल लाइंस में 11, तिलक नगर 10, गांधी नगर में 10, झोटवाड़ा में 9, टोंक रोड में 9, सांगानेर में 9, आदर्श नगर में 8, रामगंज में 8, अचिन्हित क्षेत्रों में 8, जगतपुरा में 7, शास्त्री नगर में 7, गोपालपुरा में 6, एसएमएस में 6, आमेर में 5, राजापार्क में 4, बरकत नगर में 4, बस्सी में 3, जौहरी बाजार में 3, पुरानी बस्ती में 3, ब्रहमपुरी में 2, चांदपोल में 2, घाटगेट में 2, जामडोली में 2, लुणियावास में 2, महेश नगर में 2, एमडी रोड में 2, एमआई रोड में 2, टोंक फाटक में 2, माणक चौक, मुरलीपुरा, चौड़ा रास्ता, चाकसू, गलता गेट, गोनेर रोड, अम्बाबाड़ी, बगरू, जमवारामगढ़, किशनपोल, रामगढ़ मोड़, सीकर रोड, सिरसी में एक—एक।
जिलों में ये है स्थिति
जयपुर में 414, जोधपुर में 28, कोटा में 26, अजमेर में 17, अलवर में 17, प्रतापगढ़ में 9, सीकर में 7, भीलवाड़ा में 6, श्रीगंगानगर में 6, भरतपुर में 5, बीकानेर में 5, सिरोही में 3, उदयपुर में 2, टोंक, चित्तौड़गढ़, दौसा, झुंझुनूं, बांसवाड़ा में एक—एक नया मरीज मिला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
