ऊंट संरक्षण योजना में रिश्वत का खेल! ACB ने डॉक्टर और पशुधन निरीक्षक को रंगे हाथों दबोचा

राजस्थान में ऊंट संरक्षण योजना के तहत सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले पशु चिकित्सक और पशुधन निरीक्षक को ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानिए पूरा मामला।

जैसलमेर: राजस्थान में पशुपालकों के लिए चलाई जा रही ऊंट संरक्षण योजना में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। सरकारी अनुदान दिलाने के बदले पैसे मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जैसलमेर में तैनात एक पशु चिकित्सक और एक पशुधन निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी योजना को कमाई का जरिया बनाने का आरोप है।

जयपुर क्लब में खूनी बर्थडे पार्टी, भरतपुर ओपन जेल से भागे कैदियों ने चाकू से गोदकर दोस्त को उतारा मौत के घाट | लड़की को थप्पड़ पड़ते ही भड़का विवाद

बाड़मेर एसीबी की कार्रवाई में जैसलमेर के पशु चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. राघव डोई और पशुधन निरीक्षक सोनू रैगर को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पशुपालकों से सरकारी सहायता की राशि जारी करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

जांच के अनुसार दो पशुपालकों ने ऊंट संरक्षण योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि के लिए आवेदन किया था। आरोपियों ने प्रत्येक लाभार्थी से 2-2 हजार रुपये, यानी कुल 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने पहले उसका सत्यापन कराया और फिर ट्रैप की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि सोनू रैगर ने पहले 1 हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में लिए, जबकि शेष 3 हजार रुपये डॉ. राघव डोई के कहने पर नकद लेने थे। जैसे ही परिवादी ने नकद राशि सौंपी, एसीबी की टीम ने सोनू रैगर को मौके पर ही रिश्वत की रकम सहित पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान डॉक्टर राघव डोई की भूमिका भी सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

भोमियाजी के दर्शन से लौट रही SUV पर काल का कहर, 5 दोस्तों की मौत, एक ही गांव में पसरा मातम

प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच मिलीभगत की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी अब यह भी पता लगा रही है कि क्या सरकारी योजनाओं में इस तरह की वसूली पहले भी की जाती रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की ऊंट संरक्षण योजना के तहत गर्भवती ऊंटनी के संरक्षण के लिए पशुपालकों को 10-10 हजार रुपये की दो किश्तें दी जाती हैं। पहली किश्त प्रसव से पहले और दूसरी प्रसव के बाद जारी की जाती है, ताकि ऊंटों के संरक्षण और पशुपालकों को आर्थिक सहायता मिल सके। इसी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का यह मामला सामने आया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नई शर्त… अब मां-बाप की ये जानकारी नहीं तो अटक जाएगा आवेदन, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया बदली, फॉर्म-6 में जोड़ा नया घोषणा-पत्र

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *