भोमियाजी के दर्शन से लौट रही SUV पर काल का कहर, 5 दोस्तों की मौत, एक ही गांव में पसरा मातम

बालोतरा में भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कानोड़ गांव के 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानिए पूरी घटना।

बालोतरा: बालोतरा जिले में रविवार आधी रात के बाद आस्था की यात्रा पलभर में मातम में बदल गई। ओसियां स्थित पड़ासला भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक पांच युवकों की जान जा चुकी है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नई शर्त… अब मां-बाप की ये जानकारी नहीं तो अटक जाएगा आवेदन, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया बदली, फॉर्म-6 में जोड़ा नया घोषणा-पत्र

जानकारी के अनुसार हादसा भांडियावास और कुड़ी के बीच आधी रात करीब 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार एसयूवी की किसी अज्ञात वाहन से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवक अंदर ही बुरी तरह फंस गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घायलों को तुरंत बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।

मृतकों में रेवंत मरुधर ऑफसेट, स्वरूप गोदारा, भरत गोदारा, किशन पुत्र शेराराम और भावेश पुत्र कालाराम शामिल हैं। किशन और भावेश के नाम इलाज के दौरान जोधपुर में हुई मौतों के बाद सामने आए। सभी मृतक और घायल बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।

फिलहाल पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है, जिससे एसयूवी की टक्कर हुई थी। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। एक ही गांव के पांच युवकों की मौत से कानोड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *