भरतपुर
भरतपुर जिले में ट्रेन यात्रा के दौरान जहरखुरानी का मामला सामने आया है। जीआरपी पुलिस को जिले के बयाना थाना इलाके के रेलवे स्टेशन पर आगरा पैसेंजर ट्रेन में बुजुर्ग दंपती बेहोशी की हालत में मिले। जीआरपी पुलिस ने इस दम्पती को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी अचेत अवस्था में होने के कारण बुजुर्ग दंपती कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
आईडी से हुई शिनाख्त
जीआरपी पुलिस के अनुसार जब बुजुर्ग दंपती की तलाशी ली तो मिली आईडी से दोनों की शिनाख्त हुई। बुजुर्ग दंपती सवाई माधोपुर के रैनडाइल गांव के रहने वाले हैं। रामलाल (62) और उनकी पत्नी रूपबाई (60) अपने बेटे से मिलने कोटा गए थे। बुजुर्ग दंपती का बेटा सेवट लाल कोटा में रेलवे में नौकरी करता है। मंगलवार सुबह बुजुर्ग दंपती अपने घर लौट रहे थे। जब ट्रेन बयाना पहुंची तो तब तक बुजुर्ग दंपती बेहोश हो चुके थे।
यात्रियों ने जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर बुजुर्ग दंपती को बयाना अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उनको आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इसके बाद उनके परिजनों को मौके पर बुलाया। दंपती का इलाज जारी है। दोनों के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता लग पाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
