मुंबई
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा अब टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। मंगलवार देर शाम को BCCI ने इसका ऐलान किया। विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से 3 टी-20 मैचों की सीरीज राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू हो रही है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा टीम के कप्तान बनाए गए हैं, वहीं केएल राहुल को उपकप्तानी दी गई है।
युवाओं को मिला मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जिन्होंने आईपीएल में अपना नाम रोशन किया है। इनमें वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे नाम शामिल हैं। जबकि चोट के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है, वर्ल्डकप के लिए नहीं चुने गए युजवेंद्र चहल भी वापस आए हैं।
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज आवेश खान को पहली बार भारतीय टीम में मौका दिया गया है। वहीं, हार्दिक पंड्या को ड्रॉप कर दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर चुके विराट कोहली को आराम दिया गया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है।
भारतीय टी-20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल
17 नवंबर- पहला टी-20 (जयपुर)
19 नवंबर- दूसरा टी-20 (रांची)
21 नवंबर- तीसरा टी-20 (कोलकाता)
पहला टेस्ट- 25-29 नवंबर (कानपुर)
दूसरा टेस्ट- 3-7 दिसंबर (मुंबई)
अभी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं
सेलेक्टर्स की ओर से अभी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि तीसरे टी-20 मैच तक टेस्ट टीम का भी ऐलान हो जाएगा। टेस्ट में विराट कोहली ही कप्तान होंगे, हालांकि उन्हें पहले टेस्ट मैच के लिए आराम मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा ही पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे उप-कप्तान होंगे।
भारत-ए टीम के लिए चुने गए उमरान मलिक
भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली भारत-ए टीम में चुना गया है। उमरान ने IPL फेज-2 में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। भारत-ए टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर 3 चार दिवसीय मैच खेलेगी।
भारत-ए टीम
प्रियांक पंचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव (विकेट कीपर), कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, ईशान पोरेल और अरजान नागवसवाला।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
