जोधपुर
जोधपुर के तहसील कार्यालय में घूस के खेल का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें ACB ने तहसीलदार के ड्राइवर, चपरासी और एक दलाल को पचास हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में तहसीलदार दीपक सांखला (Jodhpur Tehsildar Deepak Sankhla) की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपितों ने तहसीलदार के नाम पर घूस मांगी थी।
ACB के अधिकारी ने बताया कि परिवादी केवलराम ने शिकायत की थी कि जमीन की तरमीम और मौका रिपोर्ट बनाने की एवज में तहसीलदार के नाम पर उसी के ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई जिसके बाद एसीबी की टीम ने सोमवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी तहसीलदार की भूमिका के बारे में जांच कर रही है। एसीबी के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 2 दिसंबर को परिवादी केवलराम ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी कि बनाड़ क्षेत्र में उसकी जमीन है। जहां कोर्ट के आदेश थे कि 60 दिन के भीतर उस जमीन मालिक को पट्टा दिया जाए। मामले में मौका रिपोर्ट तैयार करने के लिए तहसीलदार को कोर्ट के आदेश पर नियुक्त किया गया था, लेकिन लंबे समय से तहसीलदार मौका रिपोर्ट नहीं बना रहे थे।
परिवादी ने बताया कि तहसीलदार के ड्राइवर और कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पैसे देकर ही काम करने का दबाव बना रहे थे। गिरफ्तार अभ्युक्तों के नाम ड्राइवर मदन सिंह, चपरासी हुकम सिंह और दलाल फोटोकॉपी दुकान संचालक तेज सिंह हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क
- रिमांड में रियायत के लिए 40 हजार की मांग, 15 हजार में सौदा; 10 हजार लेते ही ASI ट्रैप
- राजस्थान के निर्यातकों के सामने बड़ी अड़चनें, योजनाओं से लेकर नए बाजारों तक मंथन; सेक्टर-वाइज वर्कशॉप का ऐलान
- Udaipur: 200 बच्चों को नाटक और गतिविधियों से समझाया स्वस्थ खाने का पाठ, पैकेट फूड से बचने का भी संदेश
- भरतपुर के सबसे बड़े कॉलेज में उठा शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा, ‘हम भारत के लोग हैं’ पर भी मंथन
- भरतपुर में पंचायत चुनावों की लॉटरी खुलते ही मच गया हड़कंप, सीटों का आरक्षण तय, कई सूरमाओं के बदले समीकरण | किस क्षेत्र में किसकी जमेगी धाक? देखें प्रधान से लेकर वार्डों तक की पूरी रिजर्वेशन लिस्ट
- कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
