भरतपुर
भरतपुर शहर में सोमवार सुबह हदसे के शिकार एक युवक का सड़क पर पड़े-पड़े दम निकल गया। तमाशबीन पुलिस का इंतजार करते रहे। तत्काल मदद मिल जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा भरतपुर जिले में दो अन्य हादसों की भी सूचनाएं हैं जिनमें दो जनों की मौत हो गई।
भरतपुर शहर में अटलबंद थाना इलाके में हीरादास चौराहे पर हादसा हुआ जिसमें अज्ञात वाहन वहां घूमने निकले सुभाषनगर निवासी हरी मोहन को टक्कर मार गया। युवक टहलने के बाद अपने घर लौट रहा था। तभी उसे पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई लेकिन कोई भी हरी मोहन को अस्पताल लेकर नहीं गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई भी जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बयाना में दम्पती को मारी टक्कर, पति की मौत
बयाना थाना इलाके में हुए हादसे में अज्ञात वाहन ने एक दम्पती को टक्कर मार दी जिससे पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। मृतक का नाम प्रमोद कुमार है। वह अपनी ससुराल बारौली मोड़ से अपनी पत्नी को लेकर घर जा रहा था। देर शाम बयाना स्टेट मेगा हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्रमोद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
भुसावर में युवक की मौत
भुसावर थाना इलाके के पथैना गांव के युवक रवि को एक कैंट्रा गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें रवि की मौके पर ही मौत हो गई। रवि घर से किसी काम के लिए जा रहा था। टक्कर मारने के बाद कैंट्रा चालक कैंट्रा को सड़क पर ही छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क
- रिमांड में रियायत के लिए 40 हजार की मांग, 15 हजार में सौदा; 10 हजार लेते ही ASI ट्रैप
- राजस्थान के निर्यातकों के सामने बड़ी अड़चनें, योजनाओं से लेकर नए बाजारों तक मंथन; सेक्टर-वाइज वर्कशॉप का ऐलान
- Udaipur: 200 बच्चों को नाटक और गतिविधियों से समझाया स्वस्थ खाने का पाठ, पैकेट फूड से बचने का भी संदेश
- भरतपुर के सबसे बड़े कॉलेज में उठा शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा, ‘हम भारत के लोग हैं’ पर भी मंथन
- भरतपुर में पंचायत चुनावों की लॉटरी खुलते ही मच गया हड़कंप, सीटों का आरक्षण तय, कई सूरमाओं के बदले समीकरण | किस क्षेत्र में किसकी जमेगी धाक? देखें प्रधान से लेकर वार्डों तक की पूरी रिजर्वेशन लिस्ट
- कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
