धौलपुर
धौलपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक आबकारी ठेकेदार की जीप ने एक अठारह साल के युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की जीप को भी ग्रामीणों ने आग लगा दी।
हादसा धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के टोटरी सड़क मार्ग पर हुआ। हादसा उस समय हुआ जब आबकारी ठेकेदार की गाड़ी शराब सप्लाई करने जा रही थी। बड़ापुरा गांव के पास उसने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे पवन पुत्र विशंभर निवासी कछपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शराब गाड़ी में बैठे 2 युवकों को गाडी में से खींच लिया और दोनों की लात घूंसों एवं डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों से मुक्त कराया और मृतक के शव को बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। लेकिन इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के निकल जाने के बाद कड़वी डालकर जीप में आग लगा दी। मौके पर जब तक दमकल पहुंची तब तक जीप पूरी तरह से राख हो चुकी थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
