जयपुर
सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (आइबोक) द्वारा ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत भारत यात्रा बस आज रविवार को जयपुर पहुंची।
आइबोक के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि सरकार की निजीकरण की नीति के विरुद्ध जन जागरण अभियान के तहत आइबोक द्वारा 24 नवंबर से भारत यात्रा शुरू की गई है, जिसके तहत मुंबई एवं कलकत्ता से बस यात्रा रवाना हुई हैं। यह दोनों बस 30 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगी। जहां जंतर-मंतर पर बैंक अधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी कड़ी में मुंबई से रवाना हुई बस आज जयपुर पहुंची। बस में आए हुए अधिकारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय बैंक अधिकारियों द्वारा अमर जवान ज्योति पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार की निजीकरण की नीति के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।
29 नवम्बर को सुबह पैदल मार्च
आइबोक के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि इसी कड़ी में 29 नवंबर को सुबह 6.30 बजे बैंक अधिकारियों द्वारा एक पैदल मार्च (Walkathon) का आयोजन भी किया जाएगा।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार दो सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की बड़ी तैयारी कर रही है। इसी के चलते सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। इससे सरकार को बैंकिंग नियमों में बदलाव करने का अधिकार मिल जाएगा। वहीं जिन दो बैंकों का निजीकरण करने के तैयारी चल रही है, उसका भी रास्ता साफ़ हो जाएगा। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने सरकार की ऐसी कोशिशों का विरोध करते हुए 29 नवंबर से संसद सत्र के दौरान दिल्ली में बड़ा धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
केंद्र सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया के प्राइवेटाइजेशन पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में 2021-22 का बजट पेश करते हुए विनिवेश कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों (PSB) के निजीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद से ही सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का रास्ता आसान करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
- असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
- 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एमपीयूएटी की बेटियों ने लहराया परचम | 110 किमी ट्रेक पूरा कर खुशी नागदा और वैशाली मीणा ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
