नई दिल्ली
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने पूरे विश्व में हड़कंप मचा दिया है। इसे लेकर भारत में भी ताबड़तोड़ बैठकें हुईं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और सख्ती बरतने को कहा। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई।
नई गाइड लाइन के अनुसार ऐसे देश जहां नए कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा ज्यादा है, उन देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोविड-19 की जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक वहीं इंतजार करना होगा। नए नियम 1 दिसंबर से लागू होंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे देश जहां नए कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा ज्यादा है, उन देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोविड-19 की जांच होगी. जांच रिपोर्ट आने तक वहीं इंतजार करना होगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी यात्रियों को सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा। आठवें दिन फिर से कोरोना की जांच करानी होगी।
आपको बता दें केंद्र सरकार ने 12 देशों की लिस्ट तैयार की है, जहां नए वैरिएंट का खतरा अधिक है। इनमें यूके समेत यूरोप के सभी देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल शामिल हैं। इन देशों के अलावा अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर आने की अनुमति होगी। लिहाजा उन्हें 14 दिनों के लिए खुद ही निगरानी में रहना होगा।
राजस्थान के 7 जिलों में आए 17 संक्रमित
इस बीच राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 8 मामले जयपुर में सामने आए। अजमेर में 4, अलवर, जैसलमेर, नागौर, पाली और उदयपुर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 199 पर पहुंच गई है।
जयपुर कोरोना का नया हॉटस्पॉट
राजस्थान में जयपुर कोरोना का नया हॉटस्पॉट जिला बन रहा है। जयपुर के साथ-साथ पिछले कुछ दिनों से अजमेर में भी केस बढ़ने लगे हैं। अजमेर में आज एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 30 हो गई, जो जयपुर के बाद पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। राजधानी जयपुर में एक्टिव केस की संख्या 104 पर पहुंच गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
