भुसावर में जरूरतमंदों को घर-घर निःशुल्क भोजन पहुंचाने वाली मुस्कान एक पहल को किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास की संस्थापिका रेणु मित्तल ने नई साइकिल भेंट की।
भुसावर। जरूरतमंदों के घर तक दोनों समय निःशुल्क भोजन पहुंचाने वाली संस्था ‘मुस्कान एक पहल’ के सेवा कार्यों को अब नई रफ्तार मिलेगी। संस्था भोजन वितरण के लिए जिस साइकिल का इस्तेमाल कर रही थी, वह पुरानी होकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचने के बाद भुसावर में जनहित के कार्यों में सक्रिय किरोड़ी लाल मित्तल (स्वतंत्रता सेनानी) स्मृति न्यास की संस्थापिका रेणु मित्तल ने आगे आकर संस्था को नई साइकिल भेंट की।
मुस्कान एक पहल जनसहयोग से जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर दोनों समय निःशुल्क भोजन पहुंचाती है। साइकिल खराब होने से इस सेवा कार्य में परेशानी आ रही थी। नई साइकिल मिलने से भोजन वितरण के काम को जारी रखने में मदद मिलेगी।
कई वर्षों से जनहित के कार्यों में जुटा है न्यास
किरोड़ी लाल मित्तल (स्वतंत्रता सेनानी) स्मृति न्यास भुसावर में पिछले कई वर्षों से जनहित के कार्य कर रहा है। न्यास की संस्थापिका रेणु मित्तल ने मुस्कान एक पहल की जरूरत को समझते हुए नई साइकिल भेंट की।
संस्था के पदाधिकारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि मुस्कान एक पहल की ओर से 1 जुलाई 2019 से जरूरतमंदों की सहायता के लिए कई सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। इनमें शीतल जल मंदिर, सार्वजनिक स्थलों पर बैठने के लिए बेंच लगवाना, विधवा की बेटी का विवाह कराना, विशाल पक्षी घर का निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था और निर्धन व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराना शामिल हैं।
इसके अलावा गौधन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, वाहनों पर रेडियम बेल्ट लगवाना, अंतिम संस्कार वाले दिन एक समय का भोजन उपलब्ध कराना और पहली रोटी गाय के लिए देने जैसे कार्य भी संस्था के सेवा प्रकल्पों में शामिल हैं। नई साइकिल भेंट किए जाने के अवसर पर टीपू जोगी, मुरारी लाल, सुनील शर्मा और बच्चू प्रजापत उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
