हलैना (भरतपुर)
जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 स्थित हलैना थाना क्षेत्र के आमौली टोल प्लाजा पर जोधपुर की नारकोटिक्स दल तथा हलैना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ से भरा एक ट्रक पकड़ कर तीन जनों को हिरासत में लिया है। बरामद किए मादक पदार्थ का बाजार भाव करोड़ों में आंका जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई।
मादक पदार्थ से भरा ये ट्रक जोधपुर से भरतपुर की ओर आ रहा था। मादक पदार्थ के व्यापार से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और ये कहां से कहां जा रहा था, इसकी जांच की जा रही थी। रविवार देर देर सायं तक उक्त प्रकरण को लेकर मामला दर्ज करने की कार्यवाही चल रही थी। थाना प्रभारी विजयसिंह छौंकर ने बताया कि एसपी देवेन्द्रसिंह विश्नोई के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जोधपुर से ही पीछा कर रही थी नारकोटिक्स टीम
हलैना थाना प्रभारी विजयसिंह छौंकर ने बताया किजयपुर से भरतपुर की ओर मादक पदार्थ से भरा ट्रक के आने की सूचना मिलते ही हलैना पुलिस ने मय जाप्ता के आमौली टोल पर नाकाबन्दी की। जोधपुर की नारकोटिक्स टीम भी उक्त ट्रक का पीछा कर रही थी। टीम जोधपुर, अजमेर, जयपुर, दौसा जिले की सीमा में ट्रक को नहीं पकड़ सकी। आमौली टोल प्लाजा पर हलैना पुलिस ने पकड़ लिया और हलैना पुलिस एवं नारकोटिक्स टीम ट्रक को हलैना थाना लेकर पहुंचे, जिसमें सवार तीन जनों को नारकोटिक्स टीम ने हिरासत में ले लिया।
चावल के कट्टों के नीचे छुपाकर रखा था मादक पदार्थ
ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ भरा निकला। मादक पदार्थ के बैगों के ऊपर चावल के कट्टे रखे थे। पूछताछ में ट्रक में सवार लोगों ने ट्रक में चावल भरा होना बताया, ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ भरा निकला। बरामद मादक पदार्थ का बाजार भाव एक करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
