जोधपुर
जोधपुर शहर के महामंदिर और प्रतापनगर थाने में आदर्श क्रेडिट एवं नवजीवन सोसायटी के खिलाफ फिर से केस दर्ज हुआ है। परिवादियों ने आरोप लगाया है कि मोटा मुनाफे का लोभ देकर 76 लाख से ज्यादा की रकम इन संस्थानों द्वारा ऐंठ ली गई।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि नैनो रेवेंयू उचियारडा रोड पर रहने वाले बुजुर्ग भगवती प्रसाद राजपुरोहित पुत्र हिम्मत सिंह की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने और पत्नी के नाम से आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी प्राइवेट लिमिटेड पावटा में 10 लाख रुपए जमा करवाए थे। सोसायटी के कर्मचारियों और प्रबंधक ने मोटा मुनाफे का लालच दिया था। मगर उनकी रकम को खुर्दबुर्द कर दिया गया। उन्होंने अपने जीवन की जमा पूंजी को इस सोसायटी में लगा दिया। महामंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर लिया।
इसी तरह प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि चौथी पावटा सी रोड निवासी पूरणचंद पुत्र प्रतापचंद ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मिलकर न्यू कोहिनूर सिनेमा के पास में नवजीवन क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी केंद्रीय कार्यालय में तकरीबन 66 लाख 777 रुपए जमा करवाए थे। सोसायटी के प्रबंधक गिरधर सिंह के अलावा जोगेंद्र सिंह राठौड़, कानसिंह आदि ने धोखाधड़ी की और रकम को खुर्दबुर्द कर डाला। प्रतापनगर पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
