कोलकाता
हिन्दू परम्परा में शादियों में दूल्हा ही दुल्हन की मांग में सिन्दूर भरता है। लेकिन पश्चिम बंगाल में एक दुल्हन ने अपने दूल्हे के माथे पर सिन्दूर लगा दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला कोलकाता का है। दुल्हन का नाम शालिनी सेन है और दूल्हे का नाम अंकन मजूमदार है। हाल ही में इनकी शादी हुई तो सिन्दूर की रस्म के दौरान दुल्हन शालिनी ने अपने दूल्हे के माथे पर सिंदूर लगाया। दुल्हन की बहन कृतिका ने शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किए थे। जो अब वायरल हो गया है।
वीडियो में, शालिनी को अपने दूल्हे के माथे पर सिंदूर लगाते हुए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है और शादी में आए मेहमान जोड़े के लिए जयकार करते हैं। इस विवाह को तीन पुजारियों ने सम्पन्न कराया। शादी के मंत्र न केवल संस्कृत में बल्कि बांग्ला में भी बोले गए। कन्यादान की रस्म को शादी से हटा दिया गया था।
शादी के 11 सेकेंड का यह वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया है। इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज और 4500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने जोड़े को बधाई दी और उनके विवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कई लोगों ने रूढ़ियों को तोड़ने के लिए उनकी प्रशंसा की। कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने परंपराओं का मजाक उड़ाने के लिए इस जोड़े की आलोचना की।
आपको बता दें पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। राजकुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पत्रलेखा से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने माथे पर सिंदूर लगाने के लिए कहा। वीडियो में, अभिनेता को यह कहते हुए सुना गया, “तू भी लगा दे।” कोलकाता में जिस शादी का हम जिक्र कर रहे हैं इसमें भी कुछ नवविवाहिता ऐसा ही कर रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
