जयपुर
कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली को लेकर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है और महंगाई के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया है।
वसुन्धरा राजे ने एक बयांन में कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली ‘उल्टा गुनहगार साहूकार को डांटे’ कहावत के सिवाय कुछ भी नहीं है। क्योंकि महंगाई की जन्मदाता तो खुद कांग्रेस है। राजे ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि महंगाई हटाना है तो कांग्रेस हटाओ और भाजपा लाओ।
राजे ने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि देश में पेट्रोल-डीज़ल और बिजली सबसे महंगी राजस्थान में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महंगाई के खिलाफ रैली करने का कोई हक नहीं है, क्योंकि जो मुद्रास्फीति कांग्रेस राज में 28 फीसदी थी, वह मोदी सरकार में 3.7 प्रतिशत रह गई है।
पूर्व सीएम ने कहा कि अच्छा तो यह होता कि राहुल गांधी प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल तथा बिजली के दाम कम करने की घोषणा करते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में घोषणा करके गए थे कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो 10 दिन में किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।
राजे ने कहा कि इस रैली में उम्मीद थी कि राहुल कर्ज माफी की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजे ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि यदि महंगाई हटाना है तो कांग्रेस हटाओ और भाजपा लाओ।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
