जयपुर
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पुरानी पेंशन के लिए भटक रहे राजस्थान के हजारों समायोजित शिक्षाकर्मियों ने राजस्थान सरकार की उस पुनर्विचार याचिका को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी है जो राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर की खंडपीठ में करीब ढाई साल से लंबित चल रही है। इस मामले में समायोजित शिक्षाकर्मियों द्वारा सुप्रीमकोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है। उम्मीद है कि शरद कालीन अवकाश के पश्चात जनवरी 2022 के मध्य तक यह SLP (विशेष अनुमति याचिका) लिस्टेड हो जाएगी।
आपको बता दें कि समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान और राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी अजमेर द्वारा अनुदानित संस्थाओं से राजकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में वर्ष 2011 में समायोजन के पश्चात 2004 के पूर्व की नियुक्ति को आधार बनाकर राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में पुरानी पेंशन को लेकर परिवाद दायर किया गया था जिस पर उच्च न्यायालय जोधपुर ने 01 फरवरी 2018 को राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ के पक्ष में निर्णय दिया। लेकिन राजस्थान सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर कर इस फैसलों को चुनौती दे दी। पर सुप्रीमकोर्ट ने भी इस विशेष अनुमति याचिका यह मानकर खारिज कर दिया कि हाईकोर्ट का समायोजित शिक्षाकर्मी संघ के पक्ष में दिया गया निर्णय सही है।
पुरानी पेंशन देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुंह की खाने के बाद भी राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट जोधपुर में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी। इस पर जो निर्णय तीन माह में लिया जाना था उसमें दो साल छ: महीने का समय लग गए। राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह बुगालिया ने कहा कि फैसले को रिकोल करना अन्याय पूर्ण तथा विधि विरुद्ध है।
बुगालिया ने बताया कि राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान और राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी अजमेर विधि विशेषज्ञों से वार्ता तथा विचार विमर्श कर सभी 6 दावेदारों को राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी अजमेर के अधीन एक मंच पर लेकर अब उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कि जनवरी 2022 में हमारी याचिका लिस्टेड हो जाएगी तथा न्यायालय हमारे पक्ष में निर्णय देकर सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार प्रदान करेगा।
प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन वरिष्ठ अभिभाषक गण के निरंतर संपर्क में हैं तथा सभी साथियों की संघर्ष के बल पर अच्छे परिणाम आएंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
