चतरा
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है जिसमें एक महिला कैशियर ने बड़े ही शातिराना तरीके से मैनेजर की आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर बैंक के 50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस पर प्रबंधन ने बैंक के मैनेजर, महिला कैशियर और सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया है।
यह घोटाला झारखंड के चतरा जिले में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की सिमरिया शाखा में सामने आया है। इस बैंक में तैनात कैशियर प्यारी बाखला ने एक शातिराना तरीके से मैनेजर कन्हैया कुमार की आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल किया और बैंक के 50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बैंक में बड़ा घोटाला सामने आने के बाद मामले की जांच पड़ताल की गई तो सामने आया कि घोटाले की मास्टरमाइंड कैशियर प्यारी बाखला है। उसी ने इसकी साजिश रची थी।
जानकारी के मुताबिक कैशियर प्यारी बाखला ने एक शातिराना प्लान बनाया और मैनेजर कन्हैया कुमार की आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए बैंक के रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसने पूरी रकम को कई हिस्सों में बांट दिया। बाद में इन रुपयों को कैशियर ने बैंक अकाउंट से एक निजी कंपनी के अलावा कुछ अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया।
जांच में बैंक के ही कर्मचारियों को दोषी पाया गया। इसके बाद हजारीबाग के डिप्टी जोनल मैनेजर अनिल कुमार झा ने बैंक मैनेजर कन्हैया कुमार, सहायक प्रबंधक शमशेर व कैशियर प्यारी बाखला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सहायक आशीष के खिलाफ जांच चल रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
