सीकर (Sikar) के नीमकाथाना (Neemkathana) कृषि उपज मंडी के अतिरिक्त सचिव रणधीर सिंह को एसीबी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दुकानों के लाइसेंस जारी करने के बदले 80 हजार रुपये मांगने का आरोप।
सीकर
नीमकाथाना कृषि उपज मंडी में दुकानों के लाइसेंस जारी करने का मामला अचानक उस वक्त पलट गया जब दफ्तर के अंदर ही एसीबी की टीम ने जाल बिछा दिया। जैसे ही अतिरिक्त सचिव ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। कुछ ही मिनटों में पूरे मंडी परिसर में यह खबर आग की तरह फैल गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नीमकाथाना कृषि उपज मंडी के अतिरिक्त सचिव रणधीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दुकानों के लाइसेंस जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था और लगातार उस पर दबाव बना रहा था।
अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च
एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने के लिए आरोपी अधिकारी बार-बार रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत एसीबी से की।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी रणधीर सिंह ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लिए, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट
कार्रवाई एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी की टीम अब आरोपी के ठिकानों की भी जांच कर रही है ताकि आय से अधिक संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
