UPSC CSE 2022 Result : सिविल सर्विसेज में 933 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन, टॉप 4 में सिर्फ बेटियां, इश‍िता किशोर नंबर-1, देंखे पूरी List

नई दिल्ली 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें 933  स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है जिनमें टॉप पर बेटियों ने बाजी मारी है। इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। इसके नतीजे  UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

परीक्षा में टॉप इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। दूसरे नंबर गरिमा लोहिया हैं, गरिमा बिहार के बक्सर की रहने वाली है। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी।

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

1011 पदों के लिए निकली भर्ती
UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है। फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें 

Big News: भरतपुर में भीड़ ने हथियारबंद बदमाशों को घेरा, एक को पीट-पीट कर मार डाला

दौसा में बड़ी घटना: चोरी करने आए बदमाशों को भीड़ ने घेरा, दो को दबोचा और रस्सी बांध कर लाठी डंडों से इतना मारा कि एक बदमाश ने तोड़ दिया दम | बदमाशों की फायरिंग में एक ग्रामीण भी घायल

आत्मनिर्भर बनी नवीं पास ब्रजेश अब दूसरी महिलाओं को दिखा रही आर्थिक स्वावलंबी बनने की राह

कार समेत 6 महीने के बच्चे को भी उठा ले गया चोर | VIDEO वायरल

शिक्षकों को बड़ी राहत, विरोध के बाद सेटअप परिवर्तन के आदेश वापस

भाजपा नेता ने की बेटी की शादी कैंसिल, कार्ड में मुस्लिम युवक का नाम देख कर मच गया था बवाल

असम ने यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड की तरफ बढ़ाए कदम, बहुविवाह पर लगेगा प्रतिबंध | रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी, ये निकाला रास्ता