लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद यूपी पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के घर पर नोटिस चिपका दिया है और उनके बेटे को 8 अक्टूबर सुबह 10 बजे पेश होने को कहा है। इस बीच पुलिस ने बताया है कि दो अन्य आरोपियों लवकुश और आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि रविवार को हिंसा में 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत के मामले में गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर दर्ज है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए यूपी पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी है।
आईपीसी की धारा 160 के तहत चिपकाए गए नोटिस में पुलिस ने कहा है कि आशीष मिश्रा को 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपराध शाखा कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन्स में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। उन्हें लिखित/मौखिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी पेश करने को कहा गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी कांड में चार किसानों सहित 8 लोगों की हत्या को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को शुक्रवार तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। इस स्थिति रिपोर्ट में राज्य सरकार को प्राथमिकी में नामित आरोपियों के विवरण के साथ ही यह भी बताना है कि क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) और न्यायिक जांच आयोग का विवरण भी मांगा है।
इस घटना पर प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की तीन सदस्यीय ने स्वत: संज्ञान के मामले के रूप में सुनवाई की। विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। पीठ ने कहा, ”आपने खुद कहा है, खबरों में भी बताया गया है और हमें जो पत्र याचिका प्राप्त हुई है, उसमें भी कि 8 व्यक्ति, जिनमें से कुछ किसान हैं और एक पत्रकार है और अन्य व्यक्ति भी मारे गए हैं। ये सभी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं जिनमें अलग-अलग लोगों की हत्या की गई है।”
गृह मंत्री के बेटे को समन भेजा गया- IG
लखीमपुर मामले में IG रेंज लक्ष्मी सिंह ने कहा कि दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। दोनों से पूछताछ में कई सारे सबूत और साक्ष्य मिले हैं। घटना में शामिल तीन आरोपियों की जानकारी मिली है, जिनकी मौत हो चुकी है। मौके से खोखे भी बरामद हुए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को भी पूछताछ के लिए समन भेजकर बुलाया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
