नई हवा ब्यूरो | नई दिल्ली
कर्मचारियों के लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। दरअसल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की ओर से एक सुझाव जारी किया गया है और उसमें बताया गया है कि देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने यह भी सुझाव दिया कि देश में अब यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम शुरू कर देना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो इसके लिए सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाने की सख्त जरूरत है। रिपोर्ट में 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए भी स्किल डेवलेपमेंट की बात कही गई है।
आर्थिक सलाहकार समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपए की पेंशन दी जानी चाहिए। आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।
कौशल विकास पर ज्यादा फोकस
रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जो कौशल विकास पर ज्यादा फोकस कर सकें। इस कोशिश में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
2050 तक 32 करोड़ हो जाएगी भारत में बुजुर्गों की संख्या
इस बीच वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, 2050 तक भारत में बुजुर्गों की संख्या 32 करोड़ हो जाएगी, जो कि कुल जनसंख्या का 19.5 फीसदी होगा। अभी भारत की 10 फीसदी आबादी की उम्र 60 साल से ऊपर है। यानी कि 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
