नई दिल्ली
ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि देश में कोरोना ने एकबार फिर आहिस्ता-आहिस्ता पैर पसारना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 11850 और नए केस जुड़ गए। वहीं 555 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य कई राज्यों से कोरोना मरीज मिलने की सूचनाएं हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज आठ नए केस सामने आए। राजस्थान के कुछ अन्य जिलों से भी ऐसी ही सूचनाएं आ रही हैं।‘नई हवा’ की अपने पाठकों से अपील है मास्क पहन कर रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उसकी डोज जरूर ले लें। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
देश में एक दिन में कोविड-19 के 11,850 नए मामले सामने आए और 555 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,44,26,036 हो गए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 4,63,245 पर पहुंच गई है।
हालांकि अभी तक सुखद बात ये है कि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 36 दिनों से 20,000 से नीचे है और यह 139 दिनों से 50,000 से कम बनी हुई है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,26,483 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 111.40 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं।
दिल्ली में तीन हफ्तों के अंतराल के बाद शुक्रवार को कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हुई और 62 नए मामले आए। साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 0.12 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,093 हो गई है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (Covid-19) से मौत का मामला 22 अक्टूबर को सामने आया था।
राजस्थान में एक्टिव केस में बढ़ोतरी जारी
राजस्थान के दो जिलों में आज 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस में बढ़ोतरी जारी रही। आज कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 71 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1 मरीज की रिकवरी के कारण संक्रमण दर और एक्टिव केस का रेश्यो गड़बड़ा गया है। अभी भी 9 जिलों में एक्टिव केस हैं। जयपुर जिले में ये एक्टिव केस बढ़कर 43 हो चुके हैं।
राजस्थान में यहां मिले मरीज
जयपुर में 8 और अजमेर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
यहां हैं एक्टिव केस
जयपुर में 43, अजमेर में 8, बीकानेर में 7, बाड़मेर में 5, जोधपुर में 3, उदयपुर में 2, श्रीगंगानगर, अलवर और भीलवाड़ा में एक-एक।
जयपुर के 6 इलाकों में मिले नए संक्रमित
जयपुर में ही दो ही दिन में नए मरीजों की संख्या कुल 18 हो गई है। आज जिले में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि कल यहां से 10 नए मरीज एक ही दिन में मिले थे। वहीं ऐसे इलाकों की संख्या में बढ़ती जा रही है, जहां पर संक्रमित हैं और संक्रमण का खतरा इन इलाकों में बना हुआ है। आज अजमेर रोड में 3, बनीपार्क, मालवीय नगर, मानवरोवर, वैशाली नगर और अचिन्हित क्षेत्र में एक नया मरीज मिला है। इन क्षेत्रों के अलावा जयपुर के गोपालपुरा और लुणियावास में पहले से ही एक्टिव केस मौजूद हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
