जयपुर
कोरोना के प्रहार से बचाने के लिए अब हर कोई आगे आ रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे की नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉइज यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) ने भी कोरोना से पीड़ित रेलकर्मियों और उनके परिजनों को सहायता पहुंचाने का बीड़ा हाथ में लिया है। उसने इसके लिए 31 शहरों में अपनी मदद पहुंचाने के लिए 216 सदस्यों की टीम बनाई है। इन शहरों में जयपुर भी शामिल है।
एनडब्ल्यूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि ये टीम रेलवे के किसी भी कर्मचारी या उसके परिजन के अगर कोरोना होता है तो उसके लिए मेडिकल हेल्प सहित अन्य सहायता पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर में उपाध्यक्ष विनीत मान, संयुक्त सचिव सुभाष पारीक, रामलाल मीना, इंद्रपाल सिंह, अनिल सिंह, राजीव सारण, उत्तम बाथरा, केएस अहलावत, विशाल चतुर्वेदी, राकेश यादव, राजेश वर्मा सहित 22 सदस्य की टीम बनाई गई है। वहीं अजमेर मंडल में मोहन चेलानी, अरुण गुप्ता, बीकानेर मंडल में जोनल अध्यक्ष अनिल व्यास, प्रमोद यादव और जोधपुर मंडल में मनोज परिहार, महेंद्र व्यास और राणा पूर्ण चंद्र दीप सिंह के नेतृत्व में मेडिकल संबंधी आवश्यकता को पूरी करने के लिए टीम बनाई गई है। गौरतलब है कि रेलवे में देश में पहली कोरोना रिलीफ टीम बनाई है।
ये भी पढ़ें
- ACB के जाल पर हेड कांस्टेबल का पलटवार | रिश्वत ट्रैप में बिछी बिसात उलटी, सबूत तोड़कर फरार हुआ आरोपी
- संविधान की कसौटी पर वकालत का धर्म | भरतपुर बार में गूंजा—’अब सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी निभाओ’
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर छात्र संगोष्ठी | एमपीयूएटी में संविधान, शिक्षा और समानता पर गूंजे विचार
- दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ का मंथन, 2 दिन की बैठक में किसानों, न्याय और गौसंरक्षण पर बड़े प्रस्ताव | संगठन विस्तार से लेकर MSP तक ठोस रणनीति
- महंगाई में भी बिना खर्च शादी; जयपुर में फिर सजेगा सामूहिक विवाह मंच | 10 मई को 21वां अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तय
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
