अलवर
रोडवेज के एक घूसखोर डिपो मैनेजर ने मंगलवार को ACB की टीम को दौड़ा दिया। दरअसल रोडवेज के इस डिपो मैनेजर को ACB की टीम के आने की भनक लग गई थी तो वह घूस की रकम को वहीं फेंक कर दीवार फांद कर भाग गया था। जिसे टीम ने पीछा कर दबोच लिया।
मामला अलवर जिले के तिजारा रोडवेज डिपो का है। गिरफ्तार किए गए डिपो मैनेजर का नाम दीपचंद सांखला है। उसके खिलाफ रोडवेज के ड्राइवर लक्ष्मण सिंह की शिकायत थी कि डिपो दीपचंद सांखला रोडवेज ड्र्राइवर से लम्बे रूट पर ड्यूटी लगाए रखने के प्रतिमाह 1 हजार रुपए रिश्वत लेता था। उसने उससे मेडिकल अवकाश को मंजूर करने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
इसके लिए ड्राइवर को परेशान किया जाने लगा था। इसके बाद रिश्वत देना तय हुआ। पहले 1 हजार रुपए दिए गए। अब 5 हजार रुपए दिए तो डिपो मैनेजर को ऑफिस से गिरफ़्तार कर लिया। डिपो मैनेजर पहले तो एसीबी को देख भागा। दीवार कूद गया। पैसे भी फेंक गया। लेकिन टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। आपको बता दें कि इसी डिपो के चीफ मैनेजर को पिछले साल 1 नवम्बर को 11 हजार रुपए की रिश्वते लेते गिरफ्तार किया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- संविधान के मूल्यों से लेकर श्वेत क्रांति तक की चर्चा, MPUAT के CDTF में एक साथ मनाए गए दो राष्ट्रीय दिवस
- संविधान के अधिकारों के साथ बाल विवाह के खतरे भी समझाए, भरतपुर में स्कूली बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प
- डीग में युवाओं को बताया संविधान और नागरिक कर्तव्यों का महत्व, यूथ आइकॉन आनंद शर्मा ने नक्सलमुक्त भारत का भी किया जिक्र
- संविधान के सजग प्रहरी हैं अधिवक्ता, भरतपुर कोर्ट परिसर में संविधान दिवस पर पुस्तक का किया माल्यार्पण
- दौसा में 198वें उर्स पर उमड़े अकीदत, चादरपोशी से गूंजी अमन-चैन की दुआ; कव्वाली और मेले में दिखी रौनक
- संविधान दिवस पर छात्राओं ने ली शपथ, उच्चैन कॉलेज में लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश
- बड़ा धमाका: 26 नवंबर को एक साथ 4 आदेश जारी, लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में चौंकाने वाला बदलाव, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा
- राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल
- CM के गृह जिले में BJP को करारा झटका, भरतपुर में कांग्रेस ने छीन ली जिला प्रमुख की कुर्सी, 17 वोट लेकर रेणु वाला बनीं विजेता
- बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुईं तुहिया की बेटियां, छात्राओं ने ली शपथ; कहीं भी ऐसी शादी हो तो तुरंत करें 1098 पर कॉल
