भरतपुर
भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद पर अनुराग गर्ग को निर्वाचित घोषित किया गया है। मंगलवार को हुए इस पद के चुनाव में अनुराग गर्ग ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी विनोद गुप्ता को 575 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया।
अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से दो लोगों बालकृष्ण बंसल और नरेश सिंहल ने अपने नाम वापस ले लिए थे। इसके बाद केवल दो अनुराग गर्ग और विनोद गुप्ता के बीच ही मुकाबला रह गया था। मंगलवार को अध्यक्ष पद चुनाव के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी गई जिसमें अनुराग गर्ग को निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग गर्ग को 693 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी विनोद गुप्ता मात्र 114 मत ही प्राप्त कर सके। चार मत निरस्त कर दिए गए और दो मत नोटा को प्राप्त हुए।
अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और सात सदस्यीय कारकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही किया जा चुका है।
ये रही नव निर्वाचित कार्यकारिणी
अध्यक्ष: अनुराग गर्ग
उपाध्यक्ष : मणि
महामंत्री: हेमराज गोयल
कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार सिंघल
कार्यकारिणी सदस्य
- आशीष बंसल
- अनिल कुमार सिंधल
- नरेन्द्र कुमार
- सुधीर कुमार सिंहल
- सुधीर कुमार मित्तल
- विष्णु लोहिया
- वीरेन्द्र कुमार गुप्ता
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
