श्रीनाथद्वारा
साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा राष्ट्रभाषा सेनानी भगवती प्रसाद देवपुरा की स्मृति में राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह 6 जनवरी से 8 जनवरी 22 तक साहित्य मंडल प्रेक्षागार में होगा। इस मौके पर साहित्यिक और पत्रकारिता क्षेत्र में उललेल्खनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि मातृभाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलाने वाले भगवती प्रसाद देवपुरा की अष्टम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय साहित्य समारोह में राष्ट्रभाषा एवं संस्कृति प्रेमियों, संपादकों, पत्रकारों और बाल साहित्यकारों के सम्मान के साथ ही बालक- बालिकाओं के चहुँमुखी विकास हेतु विभिन्न विषयों पर पत्र वाचन का कार्यक्रम होगा।
इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक ब्रजरस संग श्रीमती वंदनाश्री जी (मथुरा ) द्वारा संगीतमय नानी बाई का मायरा (नरसी का भात ) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेष कार्य करने वाले बाल साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही साहित्य सुधाकर, साहित्य कुसुमाकर, साहित्य सौरभ, काव्य कलाधर, काव्य कौस्तुभ, काव्य कुसुम, संपादक रत्न एवं पत्रकार प्रवर की उपाधियां साहित्य मंडल द्वारा प्रदान की जाएंगी।
सात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
शुक्रवार 7 जनवरी रात्रि 8:00 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सुमन बाजपेई नई दिल्ली, प्रेम किशोर पटाखा प्रेम अलीगढ़, राजकुमार जैन राजन अकोला, राजस्थान, डॉ. अनुराग विस्नत सिक्किम, डॉक्टर नम्रता चतुर्वेदी सिक्किम, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह औरैया, उत्तर प्रदेश, कामाख्या चरण मिश्रा, राजपुर बिहार, अमर सिंह जाला, श्री नाथद्वारा को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर साहित्यकारों की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम भी होगा।
इनका होगा सम्मान
कार्यक्रम में तनसुखराम शर्मा, श्रीगंगानगर, विनोद माहेश्वरी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश, डॉक्टर सतीश चतुर्वेदी, डॉ.राम प्यारे प्रजापति, राम नारायण शर्मा गंगानगर, नरेंद्र नाथ लोहा ग्वालियर, डॉक्टर प्रियंका सोनी जलगांव, डॉ. अनीता वर्मा कोटा, कृष्ण मोहन पांडे नई दिल्ली, आचार्य हरे राम त्रिपाठी चेतन रांची, कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी नोएडा, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी गाजियाबाद, ओम जोशी देवास मध्य प्रदेश, ज्ञान प्रकाश पीयूष सिरसा, कनक किशोर रांची, जगदीश प्रसाद गुप्ता दौसा, महेश चंद शर्मा डूंगरपुर, सागर सूद पटियाला, मधुमोद के रायजादा आगरा को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए साहित्य मंडल परिवार द्वारा अभिनंदन एवं विभिन्न उपाधियों द्वारा अलंकृत किया जाएगा।

साहित्य मंडल के प्रदुम्न देवपुरा ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के बाल साहित्यकारों को भी उनके साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिनमें प्रमुख रूप से मुरलीधर वैष्णव जोधपुर, सत्यदेव संवितेद्र जोधपुर, इंद्रजीत कौशिक बीकानेर, राम गोपाल राय लाखेरी, उमेश कुमार चौरसिया अजमेर, रामेश्वर शर्मा रामू भैया, कोटा, सुरेश चंद्र सरवारा कोटा, नरेंद्र मेहता भव्य श्रीनाथद्वारा, आशा रानी जैन आसू झालावाड़, उषा सोमानी चित्तौड़गढ़, कुसुम अग्रवाल कांकरोली, दिनेश प्रताप सिंह, चित्रेश सुल्तानपुर, राजा भैया गुप्ता राजाभ लखनऊ, गौरीशंकर वैश्य विनम्र लखनऊ, कृष्ण अवतार उमराव विवेक निधि मथुरा, शेषपाल सिंह सेश आगरा, राजीव सक्सेना मुरादाबाद, पवन कुमार वर्मा वाराणसी, डॉक्टर लक्ष्मी सुधांशु त्रिपाठी कानपुर, डॉक्टर अर्पिता अग्रवाल मेरठ, डॉक्टर राजकुमार निजात सिरसा, हरियाणा को बाल साहित्य के विभिन्न विधाओं में उनकी उपलब्धियों के लिए बाल साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दीपावली पर स्वच्छता के सच्चे नायकों का सम्मान | वार्ड 43 में पार्षद दीपक मुदगल ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
- 30 सालों से जारी भक्ति की परंपरा | दौसा में 25 फीट ऊंचे गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी ने मोहा मन
- बैंकिंग में क्रांति आने वाली है | आरबीआई ने जारी किए 238 नए नियम, लॉकर से लेकर लोन और साइबर ठगी तक सब बदल जाएगा
- प्यार में शक, और शक ने ले ली ज़िंदगी | जयपुर में पति ने पत्नी को मार डाला, फिर खुद फंदे पर झूल गया
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS अफसरों के तबादले | जयपुर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, सचिन मित्तल संभालेंगे कमान | देखें पूरी लिस्ट
- दर्शन से लौटते वक्त काल ने घेर लिया | जयपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान
- पॉश इलाके में महिला जज से लूट | चैन स्नेचिंग से मचा हड़कंप, चेहरे पर आई चोटें
- जयपुर के वार्ड 70 में स्वच्छता योद्धाओं को मिला दीपावली पर सम्मान | पार्षद निवास पर हुआ भव्य समारोह
- सड़क पर अब नहीं चलेगी ‘मूक सवारी’ | इलेक्ट्रिक वाहनों में लगेगा साउंड सिस्टम, जानें कब से लागू होगा नया नियम
- जयपुर में एक बाइक पर पांच सवार, घुमाव पर नहीं घूम पाया हैंडल | फिसल गईं जिंदगियां — पति-पत्नी और भतीजी की मौत