साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा का भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह 6 से 8 जनवरी तक

श्रीनाथद्वारा

साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा राष्ट्रभाषा सेनानी भगवती प्रसाद देवपुरा की स्मृति में राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह 6 जनवरी से 8 जनवरी 22 तक साहित्य मंडल प्रेक्षागार में होगा। इस मौके पर साहित्यिक और पत्रकारिता क्षेत्र में उललेल्खनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि मातृभाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलाने वाले भगवती प्रसाद देवपुरा की अष्टम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय साहित्य समारोह में राष्ट्रभाषा एवं संस्कृति प्रेमियों, संपादकों, पत्रकारों और बाल साहित्यकारों के सम्मान के साथ ही बालक- बालिकाओं के चहुँमुखी विकास हेतु विभिन्न विषयों पर पत्र वाचन का कार्यक्रम होगा।

इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक ब्रजरस  संग श्रीमती वंदनाश्री जी (मथुरा ) द्वारा   संगीतमय नानी बाई का मायरा (नरसी का भात ) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेष कार्य करने वाले बाल साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही साहित्य सुधाकर, साहित्य कुसुमाकर, साहित्य सौरभ, काव्य कलाधर, काव्य कौस्तुभ, काव्य कुसुम, संपादक रत्न एवं पत्रकार प्रवर की उपाधियां साहित्य मंडल द्वारा प्रदान की जाएंगी।

सात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
शुक्रवार 7 जनवरी रात्रि 8:00 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सुमन बाजपेई नई दिल्ली,  प्रेम किशोर पटाखा प्रेम अलीगढ़, राजकुमार जैन राजन अकोला, राजस्थान, डॉ. अनुराग विस्नत सिक्किम, डॉक्टर नम्रता चतुर्वेदी सिक्किम, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह औरैया, उत्तर प्रदेश, कामाख्या चरण मिश्रा, राजपुर बिहार, अमर सिंह जाला, श्री नाथद्वारा को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर साहित्यकारों की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम भी होगा।

इनका होगा सम्मान
कार्यक्रम में तनसुखराम शर्मा, श्रीगंगानगर, विनोद माहेश्वरी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश, डॉक्टर सतीश चतुर्वेदी, डॉ.राम प्यारे प्रजापति,  राम नारायण शर्मा गंगानगर, नरेंद्र नाथ लोहा ग्वालियर, डॉक्टर प्रियंका सोनी जलगांव, डॉ. अनीता वर्मा कोटा, कृष्ण मोहन पांडे नई दिल्ली, आचार्य हरे राम त्रिपाठी चेतन रांची, कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी नोएडा, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी गाजियाबाद, ओम जोशी देवास मध्य प्रदेश, ज्ञान प्रकाश पीयूष सिरसा, कनक किशोर रांची, जगदीश प्रसाद गुप्ता दौसा, महेश चंद शर्मा डूंगरपुर, सागर सूद पटियाला, मधुमोद के रायजादा आगरा को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए साहित्य मंडल परिवार द्वारा अभिनंदन एवं विभिन्न उपाधियों द्वारा अलंकृत किया जाएगा।

साहित्य मंडल के प्रदुम्न देवपुरा ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के बाल साहित्यकारों को भी उनके साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिनमें प्रमुख रूप से मुरलीधर वैष्णव जोधपुर, सत्यदेव संवितेद्र जोधपुर, इंद्रजीत कौशिक बीकानेर, राम गोपाल राय लाखेरी, उमेश कुमार चौरसिया अजमेर, रामेश्वर शर्मा रामू भैया, कोटा, सुरेश चंद्र सरवारा कोटा, नरेंद्र मेहता भव्य श्रीनाथद्वारा, आशा रानी जैन आसू झालावाड़, उषा सोमानी चित्तौड़गढ़, कुसुम अग्रवाल कांकरोली, दिनेश प्रताप सिंह, चित्रेश सुल्तानपुर, राजा भैया गुप्ता राजाभ लखनऊ, गौरीशंकर वैश्य विनम्र लखनऊ, कृष्ण अवतार उमराव विवेक निधि मथुरा, शेषपाल सिंह सेश आगरा, राजीव सक्सेना मुरादाबाद, पवन कुमार वर्मा वाराणसी, डॉक्टर लक्ष्मी सुधांशु त्रिपाठी कानपुर, डॉक्टर अर्पिता अग्रवाल मेरठ, डॉक्टर राजकुमार निजात सिरसा, हरियाणा को बाल साहित्य के विभिन्न विधाओं में उनकी उपलब्धियों के लिए बाल साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जाएगा।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?