दौसा
अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट, दौसा के साहित्यिक समिति के युवा सदस्य एवं दौसा के साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को वर्ष 2021 का सुप्रसिद्ध पंडित प्रताप नारायण मित्र युवा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जाएगा। भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ द्वारा दिए गए इस सम्मान को न्यास प्रतिवर्ष 40 वर्ष से कम आयु के विभिन्न विधाओं में 6 साहित्यकारों को देशभर को सम्मानित किया जाता है।
पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान 2021 के संयोजक डॉ विजय कुमार करण ने बताते हुए कहा कि वर्ष 2021 के लिए कथा साहित्य विधा में राजस्थान के युवा साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को सम्मानित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में काव्य विधा में छत्तीसगढ़ के विक्रम सिंह , पत्रकारिता में लखनऊ की दुर्गा शर्मा, संस्कृत में कोलकाता के सुधाकर मिश्र , असमिया में रूपम शास्त्री एवं बाल साहित्य में उत्तराखंड के ललित शौर्य को यह सम्मान दिया जाएगा।
डॉक्टर विजय करण के अनुसार सभी चयनित साहित्यकारों को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, सरस्वती प्रतिमा एवं पंडित प्रताप नारायण मिश्र का साहित्य भेंट किया जाएगा । युवा साहित्यकार उत्कर्ष नारायण की अभी तक 3 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें नई सुबह लघुकथा संग्रह, राजस्थानी मुहावरा अर लोकोक्ति एवं एक राजस्थानी भाषा में अनुवादित पुस्तक है।
वर्तमान में उत्तर नारायण श्री साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा राजस्थान एवं अनुराग सेवा संस्थान लालसोट दौसा के साहित्यिक समिति के सदस्य हैं। अनुराग सेवा संस्थान के सभी सदस्यों ने उत्कर्ष नारायण के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। संस्थान के सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने इस सम्मान के लिए भाऊराव देवरस संस्थान को धन्यवाद प्रेषित किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
