बीकानेर
पटवार भर्ती परीक्षा ( Patwar Recruitment Exam) से पूर्व राजस्थान में REET परीक्षा की तरह नकल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की सतर्कता से गिरोह की पटवार परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों को दबोच लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच के अनुसार इस गिरोह के भी REET के नकल गिरोह सरगना से भी तार जुड़ते नजर आ रहे हैं।
मामला बीकानेर जिले का है। बीकानेर जिले में गंगा शहर और जेएनएवी थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात को इस गिरोह को एक सेंटर से पकड़ा। जानकारी के अनुसार बीकानेर के जय नारायण व्यास थाना पुलिस ने नकल गिरोह की सूचना के आधार पर एक मकान में छापा मारा और बड़ी संख्या में नकल की साम्रगी बरामद की है। चप्पल डिवाइस के सरगना तुलसीराम कालेर के भतीजे गौरव कालेर ने यह मकान किराए पर ले रखा था। पुलिस कार्रवाई की भनकर लगते ही गौरव कालेर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास बड़ी संख्या में डिवाइस और नकल साम्रगी मिली है।
पुलिस ने दूसरी कार्रवाई गंगाशहर थाना क्षेत्र में चौधरी कॉलोनी में की। पुलिस ने यहां भी एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभ्यर्थी के पास से भारी मात्रा में नकल गिरोह का साम्रगी बरामद की है। आपको बता दें कि रीट भर्ती परीक्षा (Reet Exam 2021) में चप्पल डिवाइस (Bluetooth Device) का मुख्य सरगना तुलसीराम कालेर आज तक फरार है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि जिन चार लोगों को पकड़ा गया है उनमें से दो नामजद हैं और अपराधिक प्रवृति के हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने बताया है कि मोबाइल फोन से जुड़ने वाले उपकरण भर मिले हैं। बताया जा रहा है चारों संदिग्धों को नकल कराने के उपकरण देने वाला मास्टरमाइंड गौरव कालोर है।
करीब एक महीने पहले आयोजित हुई रीट परीक्षा में नकल कराने के लिए छह लाख रुपए कीमत में बेची गई नकल डिवाईस लगी चप्पल बनाने वाला तुलसाराम भी बीकानेर से ही था। गौरव कालोर तुलसाराम का ही भतीजा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
