टोंक / जयपुर | नई हवा ब्यूरो
किरोड़ी ने युवाओं से कहा है बेरोजगारों से जिसने भी रुपए लिए हैं, उनके नाम बताएं; वे वापस दिलाएंगे
REET-2021 Paper Leak Scam को लेकर बुरी तरह फंसी गहलोत सरकार के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। टोंक में PWD के एक कनिष्ठ सहायक ने सुसाइड कर लिया। इस इस कनिष्ठ सहायक ने एक सोसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने REET में पास करने के एवज में 40 लाख रुपए लेने की बात कही है। साथ में उसने उन कुछ दलालों के नाम भी बताए हैं जिनको उसने पास करने के एवज में वसूली गई राशि सौंपी।
PWD के एक कनिष्ठ सहायक ने ऐसे समय पर आत्महत्या की है जब एक दिन पहले ही सरकार REET परीक्षा निरस्त करने की घोषणा कर चुकी है। आत्महत्या के इस मामले को इसे से जोड़ कर देखा जा रहा है। विधान सभा के बजट सत्र में इस मामले को लेकर और बखेड़ा खड़ा हो सकता है। अब गहलोत सरकार REET-2021 Paper Leak Scam में पूरी तरह घिर चुकी है। भाजपा सांसद किरोड़ी मीना सामने आई इस नई घटना के बाद कहा कि यह सरकार की विफलता है।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के इस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी सूचना SOG सहित अपने तमाम अला अधिकारियों को दे दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह उसको सूचना मिली थी कि लोकेश (27 )पुत्र लड्डू लाला मीणा निवासी रानीपुरा थाना नगर फोर्ट, टोंक हाल कनिष्ठ सहायक PWD हिंडौली ऑन डेपूटेशन मूल पदस्थापन नैनवा, बूंदी ने अपने आवास पर रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।
इस सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां मृतक के भाई ने एक सोसाइड नोट सौंपा। इसमें मृतक ने REET में पास करने के एवज में अपने परिचितों से 40 लाख रुपए लेने की बात लिखी गई है और बताया गया है कि इसमें से 24 लाख रुपए रणवा चौहटन निवासी कैलाश विश्नोई और 16 लाख रुपए जयपुर के देवराज गुर्जर को दिए थे। इस सोसाइड नोट के बाद पुलिस, SOG और सर्कार में बड़ी हलचल मच गई है।
टोंक जिले के लोकेश मीना की खुदकुशी को लेकर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि पता नहीं ऐसे और कितने जवान आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। यह सरकार की विफलता का परिणाम है। दलालों के चंगुल में फंसे बेरोजगारों को इस मुश्किल घड़ी में सहारा देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह बेरोजगारों से जिसने भी रुपए लिए हैं। उनका नाम वे उन्हें लिखकर दें, बेरोजगारों के रुपए दिलवाने में वे पूरी मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि REET में चीट से पीड़ित बेरोजगार बिना संकोच के पेपर बेचने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाएं। पीड़ित का नाम गोपनीय रखा जाएगा। REET के अभ्यर्थियों को परीक्षा तैयारी के दौरान आवास, कोचिंग और अन्य खर्चों की भरपाई सरकार से करवाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि हर अभ्यर्थी के चार महीने में करीब 90 हजार रुपए खर्च हुए हैं। सभी अभ्यर्थियों को नकद भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार से मांग की है कि REET में करीब 1.23 लाख अभ्यर्थियों के 140 से ज्यादा अंक आए हैं, उनका परिणाम सार्वजनिक किया जाए अन्यथा उनकी OMR शीट और अन्य प्रमाणों को खुर्द-बुर्द किया जा सकता है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग (Demand for CBI probe into REET paper leak) दोहराई है, ताकि बड़े सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
