छौंकरवाडा कलां (भरतपुर )
भरतपुर जिले के उपखण्ड भुसावर के गांव छौंकरवाडा कलां के मूल निवासी एवं किरन ग्रुप गांधीधाम (गुजरात) के चेयरमेन व एन.आर.गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक रमेशचन्द गुप्ता तथा ऋषि किरण लोजिसिटक्स प्रा.लि. के चेयरमेन ऋृषि गुप्ता द्वारा सोमवार को गांव छौंकरवाडा कलां के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के कक्षा-9वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म जर्सियों का वितरण किया गया। इस स्कूल के 209 छात्र-छात्राऐं लाभाविन्त हुए।
जर्सी वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल थे। अध्यक्षता राउमावि प्रधानाचार्या श्रीमती अनु चौधरी ने की। युवा किसान नेता सतेन्द्रसिंह चौधरी व प्रमुख व्यवसायी सुभाष बंसल विशिष्ट अतिथि रहे।
किरन ग्रुप 2015 से लगातार कर रहा यूनिफार्म व जर्सी वितरण
राउमावि प्रधानाचार्या श्रीमती अनु चौधरी ने बताया कि भामाशाह एवं किरन ग्रुप समूह के चेयरमेन रमेशचन्द गुप्ता एवं ऋषि किरण लोजिसिटक्स प्रा.लि. के चेयरमेन ऋृषि गुप्ता के द्वारा साल 2015 से आज तक प्रतिवर्ष स्थानीय स्कूल सहित ग्राम पंचायत छौंकरवाडा कलां क्षेत्र के समस्त राजकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, पाठयसामग्री, जूते-जुर्राव, शैक्षिक उपकरण, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बार राजकीय स्कूल के कक्षा एक से आठवीं तक छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा यूनिफार्म वास्ते उनके बैंक खाता में राशि प्रदान की गई। कक्षा-9वीं से 12वीं तक के स्थानीय स्कूल के 209 छात्र-छात्राओं को गर्म जर्सियां मुहैया कराई।
एन.आर.गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल ने बताया कि गांव छौंकरवाडा कलां के मूल निवासी एवं किरन ग्रुप समूह के चेयरमेन रमेशचन्द गुप्ता द्वारा परिजनों की जन्मस्थली से लगाव तथा ग्रामीण अंचल में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण आदि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साल 1997 से शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सामुदायिक भवन, धार्मिक, मोक्षधाम, पर्यावरण आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कराए और आज भी जारी हैं।
गोयल ने बताया कि इनके द्वारा गांव छौंकरवाडा कलां के राउमावि, रा बालिका उप्रावि, राप्रावि, गांव छौकरवाडा खुर्द के राउप्रावि, गांव अतिरामपुरा के राप्रावि आदि के नामाकंन में बढोतरी वास्ते साल 2015 से आज तक यूनिफार्म, पाठयसामग्री ,जूते-जुर्राव, शैक्षिक उपकरण, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराए और भारत सरकार द्वारा जिले के गांव छौंकरवाडा कलां में संचालित एक मात्र आवासीय नवोदय विद्यालय में पेयजल वास्ते डीपवोर लगवाया और भारी सख्यां में पौधारोपण कराया। साथ ही राजकीय सामुदायिक अस्पताल का कायाकल्प कराने में अहम भूमिका अदा की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
