कन्नौज
उत्तरप्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से फैजाबाद बरातियों को लेकर जा रही एक निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में दूल्हे के पिता-भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 8 बराती घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस के बुरी तरह परखचे उड़ गए। बस को क्रेन की मदद से हटवाया गया। बताया जाता है कि बस के चालक अचानक झपकी आ गई और आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। इसके बाद बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में दूल्हे के पिता रामछेल, भाई रवि समेत गाजियाबाद के लोनी निवासी विजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजीव कुमार, सुनील कुमार, राकेश, कुन्नी ठाकुर, विनोद सिंह सहित 8 लोग घायल हुए हैं। बारात दिल्ली के मौजपुर से अयोध्या जा रही थी। इस हादसे की खबर मिलते ही दोनों ही परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
